संजना पांडे ने सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी! 'कलेक्टर साहिबा' का टीवी प्रीमियर, दमदार महिला की कहानी देखिए B4U भोजपुरी पर

संजना पांडे की 'कलेक्टर साहिबा' का होने जा रहा है टीवी प्रीमियर, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी


मुंबई, 6 फरवरी। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे की फिल्म 'कलेक्टर साहिबा' जल्द ही टीवी पर प्रसारित होने जा रही है। शुक्रवार को अभिनेत्री ने फिल्म के रिलीज होने की जानकारी दी।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा, "शनिवार शाम को 5:30 बजे और रविवार सुबह 9:30 बजे देखना न भूलें। हमारी एक बेहतरीन फिल्म कलेक्टर साहिबा सिर्फ बी4यू भोजपुरी टीवी चैनल पर और अपना ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दें।"

फैंस फिल्म की रिलीज की जानकारी मिलने के बाद काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर मेकर्स ने जनवरी में रिलीज कर दिया था, लेकिन इसकी रिलीज की जानकारी नहीं दी थी।

यह फिल्म सशक्त महिला की कहानी पर आधारित है, जो समाज में महिलाओं की हिम्मत और आत्मनिर्भरता को दिखाती है। ट्रेलर देखकर लगता है कि यह फिल्म एक्शन, ड्रामा, और इमोशनल मोमेंट्स से भरपूर है।

यह एक महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें संजना ने मुख्य भूमिका अदा की है। फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है। वहीं, फिल्म का लेखन अरबिंद तिवारी ने किया है।

फिल्म में गौरव झा, संजना पांडे, विनोद मिश्रा, अमित शुक्ला, प्रकाश जैस, साहिल सिद्दीकी, सुबोध सेठ, रिंकू भारती, स्वीटी सिंह, संतोष श्रीवास्तव, कंचन मिश्रा, निशा तिवारी, और प्रेरणा सुषमा जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं।

अभिनेत्री संजना पांडे कई प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। कुछ समय पहले अभिनेत्री की फिल्म 'नईहर ससुराल' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अभिनेत्री अपकमिंग प्रोजेक्ट में रानी चटर्जी के साथ फिल्म 'यूपी वाली-बिहार वाली' में स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रानी और संजना के अलावा, प्रशांत सिंह, आलोक सिंह राजपूत, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, स्वेता वर्मा और गोपाल चौहान जैसे स्टार्स नजर आएंगे।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
4,391
Messages
4,423
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top