केरल में दिल दहला देने वाली वारदात: रंगदारी न देने पर स्पा कर्मचारी से हैवानियत, तीन गिरफ्तार

केरल : रंगदारी न देने पर स्पा कर्मचारी के साथ दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार


तिरुवल्ला, 6 फरवरी। केरल के पथानामथिट्टा जिले के तिरुवल्ला शहर में एक स्पा में काम करने वाली महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रंगदारी की मांग ठुकराने पर एक गिरोह ने स्पा में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की और एक महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म किया।

मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।

यह घटना 1 फरवरी को तिरुवल्ला के मंजादी इलाके में स्थित एक स्पा में हुई। शिकायत के अनुसार, केएएपीए एक्ट के आरोपी सुबिन अलेक्जेंडर (जिसे 'मराना सुबिन' के नाम से जाना जाता है) अपने पांच साथियों के साथ दोपहर करीब 3:30 बजे स्पा में घुसा और रंगदारी की मांग की। जब स्पा चलाने वाली महिला ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उसके और स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी।

शिकायत में कहा गया कि गिरोह ने एक महिला कर्मचारी को जबरन पास के कमरे में खींच लिया। वहां उसकी गर्दन पर चाकू रखकर उसे धमकाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं, स्पा में मौजूद एक ग्राहक को भी उसी कमरे में ले जाया गया।

आरोप है कि ग्राहक और स्पा मालिक (महिला) को बिस्तर पर लिटाकर पूरे घटनाक्रम की फोटो और वीडियो मोबाइल फोन से बनाई गईं, ताकि डराया-धमकाया जा सके।

आरोपियों ने ग्राहक के साथ भी मारपीट की और स्पा से जबरन 25 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। जाते समय उन्होंने धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की गई तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।

घटना 1 फरवरी को हुई थी, लेकिन पुलिस ने कुछ समय बाद मामला दर्ज किया और शुरुआती दौर में जानकारी गोपनीय रखी। मामला तब तूल पकड़ गया जब स्पा के सीसीटीवी फुटेज सामने आए, जिनमें एक गिरोह को अंदर घुसकर महिलाओं को परेशान करते हुए देखा गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे पुलिस पर दबाव बढ़ गया।

पुलिस ने अब तक सुबीन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में कुल छह लोगों को आरोपी बनाया गया है, जबकि फरार तीन आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top