अमित शाह ने कठुआ में BSF के शौर्य को किया सलाम, बोले- 'देश की सीमाओं पर दीवार बनकर खड़े रहे'

'बीएसएफ देश की सीमाओं पर दीवार बनकर खड़ा रहा', कठुआ दौरे पर बोले अमित शाह


जम्मू, 6 फरवरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हिरानगर क्षेत्र में स्थित बोबिया सीमा चौकी (बीओपी) का दौरा कर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साहस, समर्पण और बलिदान को सलाम किया। इस दौरान उन्होंने वर्चुअल माध्यम से सीमा रक्षकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

अमित शाह ने बीएसएफ जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में बीएसएफ हमेशा दीवार बनकर खड़ा रहा है। जब-जब देश की सीमाओं पर अतिक्रमण की कोशिश हुई, बीएसएफ ने पूरी मजबूती के साथ उसका सामना किया। उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' में भी बीएसएफ ने एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है और हर मोर्चे पर अपनी वीरता का प्रमाण दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने पंजाब में आई भीषण बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि उस कठिन समय में भी बीएसएफ के जवानों ने न केवल सीमा की सुरक्षा की, बल्कि पंजाब के नागरिकों की मदद कर मानवता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि बीएसएफ केवल सीमा सुरक्षा ही नहीं करता, बल्कि आपदा के समय आम लोगों के लिए भी ढाल बनता है।

अमित शाह ने यह भी घोषणा की कि बीएसएफ जवानों के कल्याण के लिए सरकार एक नई और विशेष योजना लेकर आएगी। साथ ही, पूरी बॉर्डर सिक्योरिटी व्यवस्था को आधुनिक तकनीक के आधार पर मॉडर्नाइज किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार बड़ी राशि खर्च करने जा रही है, ताकि जवानों को बेहतर संसाधन और सुविधाएं मिल सकें।

इससे पहले गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर की बोबिया बीओपी पर स्थित शहीद स्मारक 'अजेय प्रहरी' पर राष्ट्र रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जवानों का त्याग और अटूट समर्पण हर देशवासी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने उनके अदम्य साहस और शौर्य को नमन किया।

अमित शाह ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर बीएसएफ के लिए किए गए पोस्ट को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब उन्होंने बोबिया आउटपोस्ट की यात्रा के बारे में पोस्ट करने की सोची तो उन्होंने लोगों के कॉमेंट पढ़े। हर कॉमेंट बीएसएफ जवानों के साहस, समर्पण और बलिदान की प्रशंसा से भरी थी, जो पूरे देश की भावनाओं को दर्शाती है।

गृह मंत्री शनिवार को लोक भवन में जम्मू-कश्मीर में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top