राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा: 'परीक्षा पे चर्चा' से छात्रों को मिलती है चुनौतियों से लड़ने की प्रेरणा और आत्मबल

पीएम मोदी की 'परीक्षा पे चर्चा' से विद्याार्थियों को मिलता है आत्मबल और प्रेरणा : राज्यपाल मंगुभाई पटेल


भोपाल, 6 फरवरी। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम से विद्यार्थियों को प्रेरणा और आत्मबल मिलता है।

राज्यपाल पटेल ने शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के साथ लोक भवन के जवाहर खंड में प्रधानमंत्री मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम को देखा।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम अभूतपूर्व है। देश के प्रधानमंत्री का विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद सार्थक है, जो विद्यार्थियों को जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देता है। चुनौतियों के समाधान के लिए नई प्रेरणा और आत्मबल प्रदान करता है। परीक्षा के दौरान आने वाली चुनौतियों और कठिनाइयों को दूर करने के तरीके और तकनीक बताता है।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम केवल परीक्षा की तैयारी तक सीमित नहीं है। सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा से जुड़े तनाव का प्रबंधन सिखाता है। यह जीवन में संतुलन, अनुशासन और आत्मबल विकसित करने का मार्गदर्शन भी देता है। तनाव मुक्त रहना, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना और सोच को सकारात्मक बनाने की प्रेरणा उज्जवल भविष्य निर्माण का रास्ता है।

राज्यपाल पटेल द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिए गए आमंत्रण से विद्यार्थी अभिभूत थे। सभी विद्यार्थियों ने इस अवसर को अपने जीवन का एक अद्भुत, प्रेरक और अविस्मरणीय अनुभव बताया।

मॉडल स्कूल, टीटी नगर, भोपाल की कक्षा 12वीं की छात्रा आराध्या शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सरल, व्यावहारिक और उत्साहवर्धक संदेशों से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। वह अब परीक्षाओं को लेकर अधिक सहज और सकारात्मक महसूस कर रही हैं।

केंद्रीय विद्यालय-2 के कक्षा 8वीं के विद्यार्थी अरिहंत जैन ने कार्यक्रम को व्यवहारिक सीख, चुनौतियों के रणनीतिक समाधान और परीक्षा के तनाव को कम करने में अत्यंत उपयोगी सुझावों का खजाना बताया।

केंद्रीय विद्यालय-1 की कक्षा 9वीं की छात्रा महक विमल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम ने हम सब विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया है। लोकभवन के जवाहर खंड में उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने 'परीक्षा पे चर्चा' को परीक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top