कर्नाटक: कांग्रेस नेता ने मतदाता सूची संशोधन ड्यूटी पर शिक्षक को धमकाया, वायरल ऑडियो ने खोली पोल

कर्नाटक : एसआईआर एक्सरसाइज के दौरान टीचर को दी धमकी, कथित ऑडियो क्लिप वायरल


बेंगलुरु, 6 फरवरी। कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में एक घटना सामने आई है। आरोप है कि एक कांग्रेस नेता ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) से जुड़ा काम कर रहे एक शिक्षक को धमकी दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच हुई बातचीत की एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है।

नेता की पहचान नागेश रेड्डी के रूप में हुई है। आरोप है कि वह शिक्षक जीएस शिवशंकर पर चिल्ला रहे हैं और उन पर एसआईआर से जुड़ा काम करते समय एक राजनीतिक पार्टी का समर्थन करने का आरोप लगा रहे हैं।

शिवशंकर हिंदी भाषा के शिक्षक हैं। वे कर्नाटक मॉडल प्राइमरी स्कूल से जुड़े हैं। उन्हें नरसिम्हेना हल्ली और आसपास के गांवों में मतदाता सूची संशोधन के लिए बूथ लेवल ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

ऑडियो क्लिप में नागेश रेड्डी, शिवशंकर से उन नियमों के बारे में सवाल करते हुए सुनाई देते हैं जिनका वह हवाला दे रहे थे। रेड्डी कथित तौर पर कहते हैं, “क्या तुम गांव में रहते भी हो? तुम कौन होते हो ये सब करने वाले?”

इस पर शिक्षक जवाब देते हैं कि वे गांव में नहीं रहते, लेकिन उन्हें वहां मतदाता सूची संशोधन का काम आधिकारिक तौर पर सौंपा गया है।

आरोप है कि रेड्डी गाली-गलौज करते हुए शिक्षक को डांटते हैं और कहते हैं कि उन्हें नियमों पर सवाल उठाने या बात करने का कोई अधिकार नहीं है। वे शिवशंकर पर बीजेपी का समर्थन करने का आरोप भी लगाते हैं और पूछते हैं कि क्या उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत है?

इस पर शिक्षक रेड्डी से अपनी भाषा ठीक रखने को कहते हैं।

क्लिप में रेड्डी यह कहते हुए भी सुनाई देते हैं, “मुझे पता है तुम बीजेपी के आदमी हो। मेरे खिलाफ पहले से दो केस हैं। एक और हो जाए तो मुझे फर्क नहीं पड़ता। मुझे सब पता है, इसलिए मैं तुमसे ऐसे बात कर रहा हूं।”

सूत्रों के अनुसार, नागेश रेड्डी, शिवशंकर का पूर्व छात्र रह चुका है। घटना से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। अगर औपचारिक शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top