बॉक्सम एलीट में भारत का दबदबा! नीतू, प्रीति सेमीफाइनल में, जादुमणि चमके; 19 मेडल पक्के

बॉक्सम एलीट 2026: सेमीफाइनल में पहुंचीं नीतू और प्रीति, जादुमणि ने बिखेरी चमके, भारत के 19 मेडल पक्के


ला नुसिया (स्पेन), 6 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय दल ने बॉक्सम एलीट इंटरनेशनल 2026 में शुक्रवार को टूर्नामेंट के तीसरे दिन दमदार प्रदर्शन के बाद 19 मेडल पक्के कर लिए।

नीतू (51 किग्रा) और प्रीति (54 किग्रा) ने अपनी-अपनी वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि जादुमणि सिंह (55 किग्रा) ने पुरुषों की प्रतियोगिता में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया।

नए हेड कोच सैंटियागो नीवा के तहत भारतीय महिला दल ने 12 मेडल पक्के कर लिए, जबकि पुरुष टीम ने सेमीफाइनल चरण में पहुंचने से पहले सात पोडियम फिनिश पक्के कर लिए हैं।

शुक्रवार को नीतू शानदार फॉर्म में नजर आईं, उन्होंने कनाडा की मैकेंजी राइट को 5:0 से शिकस्त देकर अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की की। प्रीति ने स्पेन की मारिया गोंजालेज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और लगातार दबाव बनाकर तीसरे राउंड में ही मुकाबला खत्म कर दिया।

पूनम (54 किग्रा) ने थाईलैंड की नटनिचा चोंगप्रोंगक्लांग पर 5:0 की एक और शानदार जीत दर्ज की, जबकि प्रिया (60 किग्रा) और प्रांजल (65 किग्रा) ने क्रमशः स्पेन की लौरा गैलानो और चेक बॉक्सर विक्टोरिया जिल्कोवा के खिलाफ सर्वसम्मत जीत दर्ज की। काजल (65 किग्रा) ने कजाकिस्तान की अकबर इचशानोवा को कड़े मुकाबले में 4:1 से हराया।

दूसरी ओर, पुरुषों में जादुमणि सिंह ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। जादुमणि ने 55 किग्रा कैटेगरी में चीनी ताइपे के पेंग चिया-फेंग को 5:0 से हराया। मोहम्मद हुसामुद्दीन (60 किग्रा) ने यूक्रेन के अली डाहली को सर्वसम्मति से हराकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि सचिन (60 किग्रा) ने यूक्रेन के एडर अब्दुरैमोव को एक तनावपूर्ण 3:2 के फैसले से हराया। आकाश (75 किग्रा) भी स्पेन के जोस लुइस कैनेरो पर 4:1 की ठोस जीत के साथ आगे बढ़े।

हालांकि, पवन बर्तवाल ने भी शानदार कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड के एलिस ट्रोब्रिज से 2:3 के करीबी अंतर से हार गए। वहीं, अविनाश जमवाल को यूक्रेन के एल्विन अलीयेव से शिकस्त झेलनी पड़ी।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
4,311
Messages
4,343
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top