नकवी का दावा: जनता ने पकड़ा झूठ, भ्रम फैलाने की राजनीति का पर्दाफाश, अब और नहीं चलेगा छलावा

जनता सच्चाई समझ रही, भ्रम फैलाने की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलने वाली : नकवी


नई दिल्ली, 6 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बयानों पर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि देश की जनता अब सच्चाई को समझ रही है और भ्रम फैलाने की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अब आरक्षण के नाम पर चलने वाला कारोबार पूरी तरह बेनकाब हो चुका है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय तक समाज के एक बड़े वर्ग का शोषण सिर्फ आरक्षण के नाम पर किया गया, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। नकवी ने कहा कि एक समय था, जब कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच नजदीकी संबंध थे और उसी राजनीति की झलक आज भी कुछ बयानों में दिखाई देती है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर बोलते हुए नकवी ने कहा कि जो लोग किसी समझौते या फैसले को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, वे खुद परेशान हैं क्योंकि उनके कमजोर तर्क अब तथ्यों के सामने उजागर हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग न तो तर्क को समझते हैं और न ही सच्चाई को, इसलिए केवल आरोप लगाकर भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पवन खेड़ा अपने ही राजनीतिक नुकसान का रास्ता चुन रहे हैं। नकवी ने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि शरारत, हंगामा या बाधा डालने जैसी राजनीति से वह अपनी पार्टी के भीतर कोई मजबूत संदेश दे पाएंगे, तो यह उनकी गलतफहमी है। इस तरह के हथकंडों से न तो पार्टी को फायदा होगा और न ही खुद उन्हें कोई लाभ मिलेगा।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसा डूबता हुआ जहाज है, जिसे न कोई साइकिल का सहारा बचा सकता है, न कोई हाथी का सहारा बचा सकता है, न ही कोई घोड़े का सहारा उसको बचाएगा।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
4,288
Messages
4,320
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top