अयोध्या से U-19 विश्व कप में भारत की जीत का शंखनाद संतों ने हनुमान मंत्रों से किया विशेष हवन

अयोध्या में भारत की जीत के लिए गूंजे हनुमान मंत्र, संतों ने किया विशेष हवन


अयोध्या, 6 फरवरी। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। अयोध्या में भारत की जीत के लिए खास धार्मिक अनुष्ठान किए गए। पुजारियों और संतों ने हनुमान जी के मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजन भी किया।

मंदिर के एक पुजारी ने बताया कि विश्व कप की जीत के लिए हनुमान जी के मंत्रों का जाप किया। आज भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप का खिताबी मैच हो रहा है। इस अवसर पर हम हनुमान जी महाराज के मंत्रों का जाप कर रहे हैं। भारत की जीत और विश्व कप में विजय के लिए अयोध्या में हम सभी ने मिलकर हवन किया है। हमें भारत पर गर्व है, जिसका गौरव हमेशा ऊंचा रहा है और आगे भी रहेगा। प्रार्थना करते हैं कि भारत विश्व कप में विजय प्राप्त करे।

एक अन्य पुरोहित ने बताया कि उन्होंने वैदिक विद्वानों और संतों की मौजूदगी में यज्ञ-अनुष्ठान किए। उन्होंने कहा, "आज हमने यज्ञ और हवन किया। भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मैच है। भारत की जीत के लिए हमने श्री हनुमान जी महाराज और मां बगलामुखी के मंत्रों का जाप किया। वैदिक विद्वानों और संत-महापुरुषों की उपस्थिति में यह हवन किया गया। हम प्रार्थना करते हैं कि हनुमान जी महाराज अंडर-19 भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को शक्ति, ऊर्जा और साहस प्रदान करें, ताकि वे फिर से खिताब जीतकर देश का नाम रोशन करें। भारत का सिर गर्व से ऊंचा हो, इसके लिए हमने भगवान से प्रार्थना की है। हमें पूरा विश्वास है कि हमारे अंडर-19 खिलाड़ी आज विजय प्राप्त करेंगे और यश व कीर्ति हासिल करेंगे।"

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। वहीं, भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर इस अहम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
4,269
Messages
4,301
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top