बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों को मिला पीएम मोदी का मार्गदर्शन, 'परीक्षा पे चर्चा' की नेताओं ने की जमकर सराहना

बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों को मिला पीएम मोदी का मार्गदर्शन, 'परीक्षा पे चर्चा' की नेताओं ने की जमकर सराहना


नई दिल्ली, 6 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों के साथ संवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कई नेताओं ने सराहना की है। 'परीक्षा पे चर्चा' का कार्यक्रम संसद भवन के बाल योगी ऑडिटोरियम में भी रखा गया, जहां छात्रों के साथ मंत्रियों और भाजपा सांसदों ने हिस्सा लिया।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर कहा, "छोटी-छोटी बातों के माध्यम से उन्होंने बहुत बड़ी-बड़ी कल्पना को जन्म दिया है। वे लगातार बच्चों से रूबरू होते हैं। इस बार देश के अनेक भागों में जाकर उन्होंने इस चर्चा को आगे बढ़ाया है।"

केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की वाकई में बहुत अनोखी और आकर्षक अभिव्यक्ति करने की शैली है। जिन्होंने कार्यक्रम को देखा है, उन्होंने महसूस किया है। मुझे यह भी खुशी होती है कि हमने प्रधानमंत्री मोदी को सुना और छात्रों के माध्यम से देश की एक तस्वीर देखी। कार्यक्रम में जिन बच्चों ने भाग लिया, उनमें जिज्ञासा, हुनर और सीखने की क्षमता है। यह छात्रों के लिए भी खास पल रहा कि वे प्रधानमंत्री आवास पर खुद पीएम मोदी से रूबरू हुए और उनसे सवाल पूछे।"

'परीक्षा पे चर्चा' के बारे में जयंत चौधरी ने कहा, "पीएम मोदी भी अपने अनुभव को साझा करते हैं। ये सिर्फ छात्रों और शिक्षकों, मंत्रालय के अधिकारियों और सांसदों के लिए नहीं, बल्कि पूरे देशवासियों के लिए अनोखा अवसर होता है। जीवन पद्धति कैसी हो और कैसे अच्छे नागरिक बन सकते हैं, इस बारे में भी पीएम मोदी ने कई बातें कहीं।"

केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कार्यक्रम के बारे में कहा, "कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों को समझाया कि परीक्षा से जुड़े तनाव और डर से कैसे निपटा जाए, मनोवैज्ञानिक दबाव उन पर कैसे असर डालता है, अभिभावक उनका कैसे साथ दे सकते हैं और सफलता पाने के कई टिप्स भी बताए।"

बीजेपी सांसद राजकुमार चाहर ने 'परीक्षा पे चर्चा' पर कहा, "यह कार्यक्रम हर वर्ष होता है और छात्रों को इसका इंतजार तो रहता ही है, हम लोगों को भी इसका इंतजार रहता है। जीवन की कला, जीवन में कैसे निर्णय लें और कैसे आगे पढ़ें, बहुत कुछ सीखने को मिलता है।"

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है। एक अभिभावक के नाते प्रधानमंत्री मोदी छात्रों को सब कुछ सिखाते हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top