"गोदान" पर कांग्रेस को VHP का जवाब: बंसल बोले- 1966 और रामभक्तों के लिए पहले माफी मांगो!

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने 'गोदान' को लेकर साधा कांग्रेस पर निशाना, माफी मांगने को कहा


नई दिल्ली, 6 फरवरी। फिल्म 'गोदान' 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन फिल्म को बैन करने की मांग तेजी से उठ रही है।

कांग्रेस लगातार फिल्म को बैन करने की मांग कर रही है और फिल्म पर समाज में नफरत और भेदभाव फैलाने का आरोप लगा रही है, लेकिन अब विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कांग्रेस को अपने अतीत में झांकने की सलाह दी है और कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

फिल्म 'गोदान' पर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, "निहत्थे राम भक्तों पर हमले के दौरान कांग्रेस की छवि पहले ही धूमिल हो चुकी थी, और उससे भी पहले इंदिरा गांधी के शासनकाल में संसद के पास दिल्ली के वोट क्लब में 7 नवंबर 1966 की भयावह घटना के दौरान भी ऐसा ही हुआ था। पूरा देश इससे शर्मिंदा था। कांग्रेस ने अब तक इसके लिए माफी क्यों नहीं मांगी? मैं आपको याद दिला दूं कि वह भारत के इतिहास में एक काला दिन था, जब वोट क्लब में भारी भीड़ जमा हुई थी। उस भीड़ में गो भक्त से लेकर गो माता भी थी। उस दौरान कितने भक्तों और गो माता पर गोली चलाई गई थी, जिसका कोई आंकड़ा भी नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, हमारे पास यह जानकारी भी है कि कई गो भक्तों और संतों को अज्ञात स्थानों पर ले जाकर गोली मार दी गई थी। फिल्म 'गोदान' पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने के बजाय, कांग्रेस को अपने अतीत के कृत्यों के लिए माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही संसद को भी देखना चाहिए कि अब गो माता को उनका अधिकार और सम्मान वापस मिलना चाहिए। पूरे देश में गो हत्या पर प्रतिबंध लगना चाहिए।"

इससे पहले कांग्रेस के नेता लगातार फिल्म गोदान को बैन करने की मांग कर रहे हैं। मुस्लिम धर्म धर्मगुरु भी फिल्म पर बैन की बात कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी और कांग्रेस नेता पूनम पंडित ने भी फिल्म को लेकर विरोध दर्ज कराया। बता दें कि फिल्म "गोदान के निर्माता विनोद कुमार चौधरी और पारूल चौधरी हैं, जबकि फिल्म के सह-निर्माता चेतन गोस्वामी हैं। फिल्म को अमित प्रजापति ने डायरेक्ट किया है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top