आप नेता की दिनदहाड़े हत्या: बादल का AAP सरकार पर वार, बोले- अपने नेता ही असुरक्षित, पंजाब लहूलुहान

आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब खून-खराबे से जूझ रहा: सुखबीर सिंह बादल


चंडीगढ़, 6 फरवरी। पंजाब के जालंधर में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लक्की ओबोराय की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। गोली लगने के बाद ओबोराय को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हत्या को लेकर पंजाब की राजनीति भी गरमा गई है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पंजाब आम आदमी पार्टी की 'जीरो फियर' सरकार में खून से लथपथ हो चुका है। उन्होंने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि अब तो आप के नेता भी अपनी ही सरकार में सुरक्षित नहीं हैं।

एक्स पोस्ट में सुखबीर बादल ने पोस्ट में लिखा, "आम आदमी पार्टी की 'जीरो फियर' सरकार में पंजाब खून-खराबे से जूझ रहा है। आप नेता भी अपनी ही सरकार में सुरक्षित नहीं हैं। आज सुबह जालंधर में एक गुरुद्वारे के बाहर आम आदमी पंजाब के नेता लकी ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या इस बात का सबूत है।"

उन्होंने आगे कहा, "साल के पहले हफ्ते में 9 हत्याओं के बाद, अकेले जनवरी 2026 में लगभग 25 हत्याएं हुई हैं। ये हर जगह हो रही हैं, चाहे वह कोर्ट कॉम्प्लेक्स हो, व्यस्त बाजार हो, शादी की जगह हो या गुरुद्वारा साहिब के बाहर हो। पंजाब पुलिस का भारत का बहुत ज़्यादा प्रचारित 'गैंगस्टर्स के खिलाफ युद्ध' कहां है? यह अराजकता है, शासन नहीं। भगवंत मान, आप एक दिन भी कुर्सी पर रहने के लायक नहीं हैं।"

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली रही है। साथ ही, हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जयंत परी ने बताया कि लक्की ओबोराय को एक से अधिक गोलियां लगी हैं और यह फायरिंग अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

हमले के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए पुलिस राजनीतिक रंजिश, निजी दुश्मनी और अन्य संभावित एंगल्स की भी जांच कर रही है। पुलिस की ओर से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
4,196
Messages
4,228
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top