RCB बनी WPL 2026 की चैंपियन! अनुष्का से ऋषभ तक, सितारों की खुशी का नहीं ठिकाना, टीम को बधाई

अनुष्का से ऋषभ तक, डब्ल्यूपीएल में आरसीबी की शानदार जीत से गदगद सितारे, महिला टीम को दी बधाई


मुंबई, 6 फरवरी। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की महिला टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। टीम ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत पर फिल्म जगत के तमाम सितारे गदगद नजर आए और महिला विजेता टीम को खास अंदाज में बधाई दी।

डब्ल्यूपीएल 2026 का यह फाइनल महिला क्रिकेट के लिए यादगार रहा। यह आरसीबी विमेंस का दूसरा डब्ल्यूपीएल खिताब है। इससे पहले वह साल 2024 में भी चैंपियन बनी थीं। मैच में स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल की जबरदस्त बल्लेबाजी ने आरसीबी को जीत दिलाई।

आरसीबी की इस शानदार जीत पर फिल्म जगत के सितारों ने खुशी जताई और बधाइयां दीं। अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने आरसीबी टीम को बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने टीम की एक तस्वीर के साथ बधाई देते हुए लिखा, “आरसीबी विमेंस ने यह दोबारा कर दिखाया, इतिहास का फिर से दोहराव।”

वहीं, फिल्म निर्माता-निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर बधाई देते हुए लिखा, “ रेड यूनिफॉर्म पहने क्वीन्स को इस बड़ी जीत पर ढेरों बधाई।"

आरसीबी वीमेन की इस जीत ने न सिर्फ महिला क्रिकेट को नई ऊंचाई दी है, बल्कि फ्रेंचाइजी की मजबूत पहचान को भी और मजबूत किया है। स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी दबाव में नहीं झुकी। जॉर्जिया वोल की आक्रामक बल्लेबाजी और पूरी टीम का संतुलित खेल इस जीत का मुख्य कारण रहा।

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। यह लगातार चौथी बार है जब टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रही। दिल्ली कैपिटल्स के लिए फाइनल हार का यह दर्द भरा क्रम जारी है। महिला फ्रेंचाइजी क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स अब दूसरी टीम बन गई है, जिसने चार फाइनल गंवा दिए।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
4,194
Messages
4,226
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top