हिट एंड रन में फंसे मलयालम अभिनेता मनियन पिल्लई राजू गिरफ्तार, क्या शराब ने बढ़ाई मुश्किल

हिट एंड रन मामले में मलयालम फिल्म अभिनेता मनियन पिल्लई राजू गिरफ्तार


तिरुवनंतपुरम, 6 फरवरी। मलयालम फिल्म अभिनेता मनियन पिल्लई राजू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वे अपनी बीमारी को लेकर नहीं बल्कि कार एक्सीडेंट को लेकर विवादों में घिर गए हैं।

अभिनेता पर आरोप है कि देर रात त्रिवेंद्रम क्लब से बाहर निकलते समय उनकी गाड़ी से दोपहिया वाहन की टक्कर हुई और वे मौके पर मदद करने के बजाय भाग गए।पुलिस ने अब अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया है।

तिरुवनंतपुरम पुलिस ने बयान जारी कर जानकारी दी है कि अभिनेता मनियन पिल्ला राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभिनेता को लापरवाही से गाड़ी चलाने और दुर्घटना के बाद वाहन न रोकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया है और अगर उनके रक्त परीक्षण में अल्कोहल की मात्रा पाई जाती है, तो उन पर और आरोप तय किए जाएंगे।

तिरुवनंतपुरम पुलिस ने मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि अभिनेता मनियन पिल्लई राजू की कार कल रात तिरुवनंतपुरम के त्रिवेंद्रम क्लब से बाहर निकलते समय एक दोपहिया वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद, वह कार रोके बिना ही भाग गए। दोपहिया वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घटना रात करीब 9.30 बजे हुई जब तिरुवनंतपुरम में अभिनेता की कार ने एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल को तेज टक्कर मार दी थी। बाइक पर दो लोग सवार थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। गाड़ी की नंबर प्लेट से पुलिस को पता चला कि घटना से टक्कर मारकर भागने वाली गाड़ी अभिनेता मनियन पिल्लई राजू की है।

बता दें कि मनियन पिल्लई राजू मलयालम इंडस्ट्री के बड़े स्टार और निर्माता हैं। उन्होंने 400 से ज्यादा मलयालम फिल्मों में काम किया है। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत 'मोहिनीअट्टम' से की थी, जो साल 1976 में रिलीज हुई थी, लेकिन उन्हें सफलता साल 1981 में आई फिल्म 'मनियानपिल्ला अधवा मनियानपिल्ला' से मिली थी, जिसके बाद उन्होंने लगातार मलयालम फिल्मों में हिट फिल्में दीं। उन्होंने अपने करियर में कॉमेडी से लेकर गंभीर रोल वाली फिल्में की हैं। अभिनेता मनियन पिल्लई राजू सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहे, उन्होंने फिल्म के निर्माण में भी अपना योगदान दिया है। उन्होंने साल 1990 में आई फिल्म 'ऐ ऑटो', साल 2005 में आई 'आनंदभद्रन', साल 2007 में आई 'छोटा मुंबई', साल 2015 में आई 'पावड़ा' समेत कई फिल्मों का निर्माण किया है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,070
Messages
10,107
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top