लोकसभा स्पीकर के बयान पर नसीर हुसैन का वार: 'पहले भी ऐसी रिपोर्टिंग होती तो रुकतीं लाल किला-पहलगाम की घटनाएं'

लोकसभा स्पीकर के बयान पर बोले नसीर हुसैन, ‘पहले भी ऐसी रिपोर्टिंग होती तो लाल किला और पहलगाम की घटनाएं नहीं होतीं’


नई दिल्ली, 5 फरवरी। कांग्रेस सांसद नसीर हुसैन ने लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के उस बयान पर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने कहा कि बुधवार को लोकसभा में पीएम मोदी के साथ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी, इसलिए उनकी शाम 5 बजे होने वाली स्पीच टालनी पड़ी। आशंका के चलते मैंने ही उनसे न आने का आग्रह किया था।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकार को इस तरह की इंटेलिजेंस रिपोर्ट मिली थी। अगर पहले भी ऐसी रिपोर्टिंग होती तो शायद लाल किले के बाहर बम विस्फोट और पहलगाम जैसी घटनाएं नहीं होतीं।

राज्यसभा में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पीच पर कांग्रेस सांसद नसीर हुसैन ने कहा कि अपनी पीठ थपथपाना उनका एक स्थापित स्टाइल है। जिस दिशा में अर्थव्यवस्था जा रही है, यह सभी को पता है। रुपया लगातार गिर रहा है। इससे ज्यादा रुपया कितना गिरेगा, मुझे नहीं पता। ट्रंप के दबाव में टैरिफ डील की जा रही है। रूस और ईरान से हम तेल नहीं खरीद सकते, क्योंकि अमेरिका नहीं चाहता। कम दाम में छोड़कर अब हमें ज्यादा दाम में तेल खरीदना पड़ रहा है। यही हमारी अर्थव्यवस्था की स्थिति है।

उन्होंने कहा कि सरकार दावा करती है कि हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। जाहिर सी बात है कि जिस देश की आबादी 140 करोड़ से अधिक है, उसकी अर्थव्यवस्था तो बढ़ेगी ही, लेकिन बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था में कितने लोगों को रोजगार मिला, इसका आंकड़ा सरकार नहीं दे पा रही है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि वे 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर ले आए, लेकिन आज भी करोड़ों लोगों को फ्री राशन देना पड़ रहा है। इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन, एग्रीकल्चर प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट गिर रहे हैं और इंपोर्ट लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इतनी बड़ी अर्थव्यवस्था का लाभ गरीब किसान तक नहीं पहुंच रहा, फिर भी वे अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। विपक्ष को दोषी ठहराना इनका पुराना स्टाइल रहा है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष सवाल पूछता रहेगा, इसीलिए हमारे राज्यसभा और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
4,150
Messages
4,182
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top