'उरी उरी बाबा' गाने के लिए नंगे पैर नाचीं सोनम खान, पैरों में पड़ गए छाले, सालों बाद बताया शूटिंग का दर्द

'उरी उरी बाबा' की शूटिंग के दौरान सोनम खान के पैरों में पड़ गए थे छाले, अभिनेत्री ने सालों बाद बयां किया दर्द


मुंबई, 5 फरवरी। 'त्रिदेव', 'विश्वात्मा', 'अजूबा', 'मिट्टी और सोना', और 'क्रोध' जैसी फिल्मों में काम कर अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री सोनम खान सोशल मीडिया पर अक्सर पुरानी फिल्मों के किस्से शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री ने ऐसी ही फिल्म 'दुश्मन देवता' के गाने 'उरी उरी बाबा' का एक मजेदार किस्सा शेयर किया।

दरअसल, अभिनेत्री ने गुरुवार को इंस्टाग्राम के जरिए गाने का किस्सा शेयर करते हुए बताया कि इसकी शूटिंग के दौरान उन्हें नंगे पैर डांस करना पड़ा, जिसकी वजह से उनके पैरों में छाले भी पड़ गए थे।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप शेयर किया। इसमें अभिनेत्री सूरज पंचोली के साथ नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट कर लिखा, "हां, ये मैं ही हूं। उरी उरी बाबा... इस गाने की शूटिंग के दौरान बहुत ज्यादा गर्मी थी। मुझे नंगे पैर डांस करना पड़ा और पैरों में छाले भी पड़ गए।"

फैंस को सोनम का पोस्ट काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'दुश्मन देवता' का गाना 'उरी उरी बाबा' ऊषा उथुप ने गाया है, जबकि लिरिक्स अंजान ने लिखे हैं और बप्पी लहरी ने इसका संगीत तैयार किया है।

अनिल गांगुली द्वारा निर्देशित एक्शन-ड्रामा फिल्म 'दुश्मन देवता' में धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया, आदित्य पंचोली और सोनम मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म डाकुओं और जंगली जानवरों से पीड़ित एक गांव की कहानी है, जहां धर्मेंद्र ने एक रक्षक की भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी, जिस वजह से निर्माता को भारी नुकसान हुआ था।

फिल्म की कहानी गांव वालों द्वारा मास्टर दीनानाथ की हत्या के बाद एक सुधरे हुए चोर (धर्मेंद्र) पर शक करने के इर्द-गिर्द घूमती है। गांव वाले उसे देवता (भगवान) समझने लगते हैं, जबकि वह एक छिपे हुए एजेंडे के साथ गांव में आता है।

सोनम की बात करें तो उन्होंने हिंदी सिनेमा में अच्छी पहचान बनाई थी, लेकिन कुछ वजह से जल्द ही सिनेमा छोड़ भी दिया था। उन्होंने करियर की शुरुआत 1987 में तेलुगु फिल्म से की थी, लेकिन उन्हें पहचान 'तिरछी टोपी' गाने से मिली थी।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
4,126
Messages
4,158
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top