मेघालय कोयला खदान त्रासदी: CM और PM का बड़ा ऐलान, मृतक मजदूरों के परिजनों को मिलेंगे 5 लाख रुपए

मेघालय कोयला खदान त्रासदी: मृतक मजदूरों के परिजनों को 3 लाख रुपए की सहायता


शिलांग, 5 फरवरी। मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में हुई दुखद कोयला खदान दुर्घटना के मद्देनजर, मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने गुरुवार को राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक मजदूर के परिजनों को 3 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर बचाव और जांच कार्य जारी रहने के बावजूद, प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

राज्य सरकार की सहायता के अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

घोषणा के अनुसार, प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी, जबकि इस घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपए मिलेंगे।

मुख्यमंत्री संगमा ने पहले पुष्टि की थी कि कोयला समृद्ध पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के थांग्सको में ढही अवैध कोयला खदान से अब तक कम से कम 18 मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि खोज और बचाव अभियान जारी है।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए संगमा ने बताया कि यह घटना आज सुबह हुई जब डायनामाइट के एक शक्तिशाली विस्फोट से अवैध खदान ढह गई, जिसमें कई मजदूर फंस गए।

खबरों के मुताबिक, यह विस्फोट सुबह करीब 11:30 बजे खनन कार्य के दौरान हुआ।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दो कैबिनेट मंत्रियों को घटनास्थल का दौरा करने और स्थिति का जायजा लेने तथा राहत एवं बचाव कार्यों का समन्वय करने का निर्देश दिया गया है।

संगमा ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहे हैं और जिला अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
4,126
Messages
4,158
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top