पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला: अन्नदाताओं की कब्र खोदने वाली यह कौन सी 'मोहब्बत की दुकान' है

कौन सी मोहब्बत की दुकान कब्र खोदती है: प्रधानमंत्री मोदी


नई दिल्ली, 5 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर विश्वासघात का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विश्वासघात करने में हमारे देश के अन्नदाता को भी नहीं छोड़ा। इस देश में 10 करोड़ किसान ऐसे हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर से भी कम जमीन है। छोटे किसानों की तरफ कभी देखा नहीं गया, लेकिन हमारे दिल में छोटे किसानों के प्रति एक दर्द था, जमीनी हकीकतों से परिचित थे और उसी के कारण हम पीएम किसान सम्मान निधि योजना लेकर के आए और अब इतने कम समय में हमारे छोटे किसानों के खाते में 4 लाख करोड़ रुपए हमने दिए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासन की कार्यशैली रही है- लटकाना, अटकाना, भटकाना। ये लोग सिर्फ जीप और खच्चर वाला मॉडल ही जानते हैं। मैं एक बात बताना चाहता हूं, जब मेरा जन्म नहीं हुआ था, उसके पहले सरदार वल्लभभाई पटेल ने नर्मदा नदी पर बांध बांधने की कल्पना की थी। विषय तो पक्का हो गया, सरदार साहब नहीं रहे। नेहरू ने शिलान्यास किया, लेकिन उसका उद्घाटन मैंने किया जब मैं प्रधानमंत्री बना... ये इनका (कांग्रेस) हाल है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम विकसित भारत की जमीन तैयार कर रहे हैं और कांग्रेस कब्र खोदने के कार्यक्रम करवा रही है। ये कौन सी मोहब्बत की दुकान है, जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करती है? क्या यह संविधान का अपमान नहीं है?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो सिर्फ कल्पना ही कर सकती है। कार्यान्वयन से उनका कोई लेना-देना नहीं है। असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ने वाला बोगीबील पुल, एक महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजना है, जिसमें दशकों से देरी हो रही थी। प्रगति पहल के तहत हमने इसकी प्रगति की समीक्षा की और परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा किया, जिससे भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र को महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त हुए।

उन्होंने कहा कि हमारी सोच है कि 140 करोड़ देशवासी इतने सामर्थ्यवान हैं कि वे चुनौतियों को समाधान दे सकते हैं, क्योंकि हमें अपने देशवासियों पर भरोसा है। कांग्रेस देशवासियों को ही समस्या मानती है, लेकिन मैंने देश और दुनिया के सामने कहा है कि चुनौतियां कितनी ही क्यों न हों, 140 करोड़ समाधान हमारे पास हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top