अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर रितेश देशमुख का बेपनाह प्यार, बोले- 'कितने खास हो, शब्दों में बयां नहीं'

'शब्दों में बयां नहीं कर सकता,' रितेश देशमुख ने अभिषेक बच्चन के लिए लुटाया प्यार


मुंबई, 5 फरवरी। अभिनेता अभिषेक बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके दोस्त और साथी कलाकारों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं खास अंदाज में दीं।

अभिनेता रितेश देशमुख ने इंस्टाग्राम के जरिए अभिषेक को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक अभिनेता के साथ एक वीडियो शेयर किया। इसमें दोनों एक-दूसरे से बात करते और हंसते दिख रहे हैं। रितेश ने लिखा, "प्रिय अभिषेक, आप मेरे लिए कितने खास हो, यह मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं। आप हमेशा मेरे लिए बड़े भाई की तरह रहे हो। आज तुम्हारे जन्मदिन पर मैं ढेर सारी खुशियां, हंसी, प्यार और अच्छी सेहत की दुआ करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे भाई।"

अभिनेता अजय देवगन ने भी अभिषेक को याद किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज में अभिषेक के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ अभिनेता ने लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, अभिषेक बच्चन।"

वहीं, जैकी श्रॉफ ने भी अभिषेक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरों का मोंटाज वीडियो शेयर किया। जैकी ने पोस्ट कर लिखा, "जन्मदिन की बधाई हो, अभिषेक।

अभिषेक ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में उम्मीदों, असफलताओं और आलोचनाओं का सामना किया था, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अलग पहचान बनाई थी। वहीं, 'युवा', 'धूम' और 'गुरु' में अपनी शानदार एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता और सबको अपना मुरीद बना लिया।

अभिषेक जल्द ही रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' में अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। यह फिल्म 1 मई (महाराष्ट्र दिवस) को रिलीज होगी। इसके अलावा, फिल्म 'किंग' में वे विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं, उनकी बेटी सुहाना खान भी पहली बार उनके साथ काम करती नजर आएंगी। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top