उत्तर भारतीयों पर ‘पानी-पूरी’ टिप्पणी: कांग्रेस सांसद ने दिया समर्थन, भाजपा का तीखा पलटवार; छिड़ा सियासी संग्राम

उत्तर भारतीयों पर ‘पानी-पूरी’ टिप्पणी को कांग्रेस सांसद का समर्थन, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध


नई दिल्ली, 5 फरवरी। तमिलनाडु के कृषि मंत्री एम.आर.के. पन्नीरसेल्वम द्वारा उत्तर भारतीय प्रवासी मजदूरों को लेकर दिए गए विवादित बयान को कांग्रेस का समर्थन मिलने से सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने मंत्री की ‘पानी-पूरी’ टिप्पणी को न तो आपत्तिजनक बताया और न ही अपमानजनक, जिस पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

बिहार के कटिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने डीएमके मंत्री के बयान का बचाव करते हुए कहा कि उनका आशय किसी का अपमान करना नहीं था।

उन्होंने कहा, “मंत्री का इरादा गलत नहीं था। वह यह कहना चाह रहे थे कि लोग दूर-दराज से मजदूरी करने आते हैं। बिहार में पलायन एक बहुत बड़ी और सार्वभौमिक समस्या है। यह एक सच्चाई है, जिसे हर कोई मानता है।”

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस सांसद के बयान पर हमला बोलते हुए सवाल उठाया कि क्या समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) भी डीएमके के इस बयान का समर्थन करेंगे, जो कि इंडी गठबंधन का प्रमुख घटक है।

दरअसल, इससे पहले तमिलनाडु के कृषि मंत्री एम.आर.के. पन्नीरसेल्वम ने तीन-भाषा नीति विवाद के बीच यह कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया था कि दक्षिण भारत के लोग तमिल और अंग्रेज़ी दोनों में दक्ष होने के कारण देश-विदेश में बेहतर नौकरियां पा रहे हैं, जबकि उत्तर भारत से लोग तमिलनाडु में सफाई कर्मी, निर्माण मजदूर और ‘पानी-पूरी बेचने’ जैसे काम करने आ रहे हैं।

मंत्री के इस कथित बयान को उत्तर भारतीयों के खिलाफ अपमानजनक बताते हुए भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया और इसे क्षेत्रीय विभाजन को बढ़ावा देने वाला करार दिया, खासकर ऐसे समय में जब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं।

हालांकि, इस मुद्दे पर कांग्रेस के भीतर भी मतभेद नजर आए। तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने मंत्री की टिप्पणी से दूरी बनाते हुए कहा, “अन्य राज्यों से आने वाले श्रमिकों का तमिलनाडु में स्वागत है। वे यहां सुरक्षित हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए बाहरी राज्यों के श्रमिकों की जरूरत है। इस तरह की गैर-जिम्मेदार टिप्पणियां नहीं की जानी चाहिए।”

विवाद बढ़ने के बाद डीएमके ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की। पार्टी के लोकसभा सांसद टी.आर. बालू ने कहा कि मंत्री के बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया है और उनका उद्देश्य किसी भी प्रवासी मजदूर को अपमानित करना नहीं था।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top