कब होगी सुंदर की वापसी? सिलेक्शन कमेटी को रिकवरी पर बीसीसीआई सीओई से डिटेल्स का इंतजार: रिपोर्ट

कब होगी सुंदर की वापसी? सिलेक्शन कमेटी को रिकवरी पर बीसीसीआई सीओई से डिटेल्स का इंतजार: रिपोर्ट


नई दिल्ली, 5 फरवरी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है, लेकिन भारतीय पुरुष राष्ट्रीय चयन समिति ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर रिप्लेसमेंट की घोषणा करने की जल्दी में नहीं है। वाशिंगटन फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।

वाशिंगटन सुंदर 11 जनवरी को वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान चोटिल हुए थे, उन्हें गेंदबाजी करते समय पसली में चोट लगी थी, लेकिन इसके बावजूद, वह बल्लेबाजी करने आए, उन्होंने नाबाद 7 रन बनाए और भारत को 4 विकेट से जीत दिलाने में मदद की।

'क्रिकबज' की एक रिपोर्ट के अनुसार, चयन समिति बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) से और विवरण मिलने का इंतजार कर रही है, लेकिन गुरुवार तक, सुंदर वर्ल्ड कप के लिए टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स की योजनाओं का हिस्सा लग रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) और जानकारी देगा, लेकिन गुरुवार तक सुंदर टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स की वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा लग रहे हैं।

अंतिम फैसला सीओई के ट्रेनर्स और फिजियो की सलाह पर निर्भर करेगा, जिन्हें अभी तक सुंदर के टूर्नामेंट से पहले फिट होने की उम्मीद है।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज जीतने के बाद सुंदर की उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि ऑलराउंडर ने बैटिंग और बॉलिंग की प्रैक्टिस शुरू कर दी है। सूर्या ने उम्मीद जताई थी कि वह जल्द ही टीम में शामिल हो जाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले भारतीय टीम ने बुधवार को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध वार्म-अप मैच में 240/6 का स्कोर बनाने के बाद 30 रन से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया 6 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ अगला वार्म-अप मैच खेलेगी। टीम इंडिया 7 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए के विरुद्ध मुकाबले के साथ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी।
 

Forum statistics

Threads
13,131
Messages
13,168
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top