नोएडा में पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजारी इनामी शातिर बदमाश, 50 से ज्यादा केस दर्ज

25 हजार के इनामी शातिर अपराधी को दबोचा, 50 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज


नोएडा, 5 फरवरी। नोएडा के थाना फेस-1 की पुलिस ने 25,000 के इनामी वांछित शातिर अपराधी गोलू उर्फ विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 5 फरवरी को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14ए से की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उसके खिलाफ दिल्ली व नोएडा में चोरी, स्नैचिंग, लूट और आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त गोलू उर्फ विनोद पुत्र अशोक, निवासी कल्याणपुरी, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली (उम्र लगभग 27 वर्ष) थाना फेस-1 में दर्ज मामलों में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी न होने के कारण पुलिस ने उस पर 25,000 का इनाम घोषित कर रखा था।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त से पता चला है कि वह अपने साथी के साथ मिलकर चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था। वह कंपनियों के बाहर या सड़कों पर खड़े वाहनों की रेकी करता और मौके का फायदा उठाकर वाहन चोरी कर लेता था। चोरी किए गए वाहनों का इस्तेमाल वह आगे स्नैचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं में करता था।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का साथी दानिश पुत्र मंजूर अली पहले ही 30 अगस्त 2025 को थाना फेस-1 क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है, जबकि गोलू उर्फ विनोद उस समय मौके से फरार हो गया था। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा और गंभीर है।

उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों—जैसे सकरपुर, लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार, पांडव नगर, सफदरजंग, राजौरी गार्डन, हरिनगर, पश्चिम विहार सहित कई इलाकों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध से जुड़े मामले दर्ज हैं। वहीं, गौतमबुद्धनगर में भी थाना फेस-1, सेक्टर-20 और सेक्टर-58 में उस पर लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और चोरी के कई मुकदमे पंजीकृत हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से नोएडा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर और स्नैचिंग गिरोह को बड़ा झटका लगा है। फिलहाल, अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है और उससे जुड़े अन्य मामलों में भी आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top