102 डिग्री बुखार में भी नहीं रुके नाना पाटेकर, 'ओ रोमियो' की हाई-एक्शन शूटिंग कर पेश की मिसाल

नाना पाटेकर ने 102 डिग्री बुखार के बावजूद पूरी की 'ओ रोमियो' की हाई‑एक्शन शूटिंग


मुंबई, 5 फरवरी। वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में से हैं, जिन्हें उनकी मेहनत, लगन और प्रोफेशनलिज्म के लिए जाना जाता है। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर चर्चाओं में हैं। वह अपने काम को लेकर कितने प्रतिबद्ध हैं, ये फिल्म के निर्माताओं ने खुद बताया।

फिल्म 'ओ रोमियो' का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म में एक एक्शन सीन है, जिसे ट्रेन के सेट पर शूट किया गया। विशाल भारद्वाज ने बताया कि इस दौरान नाना पाटेकर को तेज बुखार था। वह 102 डिग्री के बुखार से तप रहे थे। पूरी टीम इस बात को लेकर चिंतित थी। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी।

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन नाना पाटेकर ने शूटिंग जारी रखने का फैसला किया। वह नहीं चाहते कि उनके कारण शूटिंग कैंसिल हो। उन्होंने लगातार चार घंटे तक उस सीन की शूटिंग पूरी की।"

फिल्म का पहला गाना 'इश्क का फीवर' पहले ही रिलीज हो चुका है। इसे सुपरस्टार सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया है और विशाल भारद्वाज ने कम्पोज किया है, जबकि बोल गुलजार ने लिखे हैं। गाना रोमांटिक है, और इसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की खूबसूरत केमिस्ट्री नजर आ रही है।

फिल्म 'ओ रोमियो' की बात करें तो, इसमें नाना पाटेकर, शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा अविनाश तिवारी, तमन्‍ना भाटिया और फरीदा जलाल जैसी प्रमुख हस्तियां हैं। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है। फिल्म में शाहिद ने एक माफिया डॉन हुसैन उस्तरा का रोल किया है। वहीं, सपना उर्फ सपना दीदी के रोल में तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं।

फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रस्तुत कर रहे हैं, इसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है और प्रोडक्शन नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की तरफ से है।

फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
4,134
Messages
4,166
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top