विटकॉफ का दावा, 'रूस, यूक्रेन और अमेरिका 314 कैदियों की अदला-बदली पर राजी'

abu dhabi peace plan


अबू धाबी, 5 फरवरी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने एक्स पोस्ट में दावा किया है कि अमेरिका, यूक्रेन और रूस का प्रतिनिधिमंडल 314 कैदियों की अदला-बदली पर सहमत हो गया है।

उन्होंने कहा, "यह नतीजा शांति वार्ता से हासिल हुआ है जो विस्तृत और प्रोडक्टिव रही है। हालांकि अभी काफी काम बाकी है, लेकिन इस तरह के कदम दिखाते हैं कि लगातार कूटनीतिक बातचीत से ठोस नतीजे मिल रहे हैं और यूक्रेन में युद्ध खत्म करने की कोशिशें आगे बढ़ रही हैं।

विटकॉफ ने दावा किया, "अबू धाबी में हुई 'सकारात्मक' बातचीत के बाद आने वाले हफ्तों में यूक्रेन वार्ता में प्रगति की उम्मीद है।"

युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में हो रही वार्ता के एक और दौर के लिए रूसी और यूक्रेनी दूत बुधवार को अबू धाबी में मिले थे।

बुधवार की बैठक में उपस्थित रहे यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के प्रमुख रुस्तम उमेरोव ने बताया कि मॉस्को और कीव प्रतिनिधिमंडल के साथ संयुक्त अरब अमीरात में अमेरिकी अधिकारी भी शामिल हुए।

दो दिवसीय वार्ता तीनों प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति में शुरू हुई थी। पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात में हुई वार्ता में कुछ प्रगति हुई थी, लेकिन प्रमुख मुद्दों पर कोई निर्णायक सफलता नहीं मिली थी।

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पिछले हफ्ते ही कहा था कि बातचीत एक ही, बहुत विवादित मुद्दे पर अटकी हुई है और वह जमीन है। क्रेमलिन ने बार-बार कहा है कि किसी भी शांति समझौते के लिए यूक्रेन को पूरे पूर्वी डोनबास इलाके को छोड़ना होगा, जिसमें वे इलाके भी शामिल हैं जो अभी भी यूक्रेन के नियंत्रण में हैं।

कीव ने इन शर्तों को खारिज करता रहा है। हालांकि, वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह दूसरे विकल्पों पर विचार करने को तैयार हैं, जिसमें पूरब के कुछ हिस्सों से यूक्रेनी सैनिकों की वापसी और एक डीमिलिटराइज्ड जोन बनाना शामिल है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
13,790
Messages
13,827
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top