तीन दिन की शानदार तेजी के बाद शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद

भारतीय शेयर बाजार लगातार तीन सत्रों की तेजी के बाद लाल निशान में बंद


नई दिल्ली, 5 फरवरी। भारतीय शेयर बाजार लगातार तीन सत्रों की तेजी के बाद गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 503.76 अंक या 0.60 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,313.93 और निफ्टी 133.20 अंक या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,642.80 पर बंद हुआ।

बाजार में गिरावट का नेतृत्व डिफेंस शेयरों ने किया, जिसमें एचएएल 4.31 प्रतिशत, डेटा पैटनर्स 3.63 प्रतिशत और साइएंट डीएलएम 3.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ टॉप लूजर्स थे।

सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस 2.10 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 1.02 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.82 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग और निफ्टी कंजप्शन इंडेक्स 0.59 प्रतिशत-0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।

निफ्टी पीएसयू बैंक 0.38 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 166.50 अंक या 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,517.10 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 221.20 अंक या 1.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,983.90 पर बंद हुआ।

व्यापाक बाजार में भी कमजोरी देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,737 शेयर हरे निशान में; 2,447 शेयर लाल निशान में, 158 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं।

डॉलर के मुकाबले रुपए में सत्र के दौरान तेजी देखने को मिली। इसकी वजह अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के बाद बने सकारात्मक माहौल को माना जा रहा है।

एलकेपी स्कियोरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपया 0.20 पैसे या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 90.30 पर था। इसकी वजह डॉलर का कमजोर होना और कमोडिटी की कीमतों में कमी आना है। इसके साथ ही, अमेरिका-भारत ट्रेड डील के चलते डॉलर के मुकाबले रुपए में तेजी देखने को मिल रही है।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल आरबीआई की मौद्रिक नीति पर निर्भर करेगी, जो कि शुक्रवार को आएगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
4,150
Messages
4,182
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top