"तन्वी द ग्रेट" का काला घोड़ा फेस्टिवल में जलवा, अनुपम खेर बोले- लोगों की प्रतिक्रिया ने सच में जादू कर दिया

'तन्वी द ग्रेट' की तारीफ पर अनुपम खेर ने जताया आभार, कहा- कभी-कभी सिनेमा सच में जादू कर देता है


मुंबई, 5 फरवरी। अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यह फिल्म हाल ही में मुंबई के प्रतिष्ठित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल में दिखाई गई, जहां इसको हर किसी ने पसंद किया।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम के जरिए इस फेस्टिवल का दिल से शुक्रिया अदा किया। अनुपम ने इवेंट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसके साथ उन्होंने लिखा कि ऐतिहासिक फेस्टिवल में उनकी फिल्म दिखाने का मौका मिलना गर्व की बात है। अभिनेता ने लिखा, "फेस्टिवल का माहौल, जगह और व्यवस्था बहुत अच्छी लगी। सभी वॉलंटियर्स ने भी कमाल का काम किया।"

अनुपम ने यह भी कहा कि फिल्म देखने के बाद वहां के लोगों की प्रतिक्रिया देखकर वे काफी भावुक हो गए थे। उन्होंने लिखा, "लोग तालियां बजा रहे थे, हंस रहे थे, और कुछ की आंखों में आंसू भी थे। मॉडरेटर जूही ने बहुत संवेदनशीलता और गर्मजोशी से सेशन संभाला।"

अनुपम ने बताया कि सवाल-जवाब सेशन दिल छूने वाला पल था। उस दौरान एक सज्जन भावुक हो गए थे। उन्होंने लिखा, "फिल्म में लीड अभिनेत्री शुभांगी दत्त का अभिनय देखकर उन सज्जन को अपने 25 साल के ऑटिस्टिक बेटे की याद आ गई। मैंने उनसे कहा कि घर जाकर बेटे को मेरी तरफ से गले जरूर लगाएं। उसके बाद सज्जन ने बताया कि उनके बेटे का हाल ही में निधन हो गया है, लेकिन तन्वी के किरदार ने उन्हें थोड़ा सुकून दिया।"

अभिनेता ने आखिरी में लिखा कि कभी-कभी सिनेमा सच में जादू कर देता है, खासतौर पर तन्वी द ग्रेट जैसी फिल्में।

फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में अनुपम ने अभिनय के साथ निर्देशन भी किया। इसमें शुभांगी दत्त मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक ऑटिस्टिक लड़की की है, जो दुनिया को अपने नजरिए से देखती है और बाधाओं को पार करती है। फिल्म ने दर्शकों के दिल जीते और ऑटिज्म के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाई।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top