बदला, सत्ता और 'मिर्जापुर' का भौकाल अब बड़े पर्दे पर! मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का किया खुलासा

ओटीटी के बाद अब सिनेमाघरों में 'मिर्जापुर' का भौकाल, मेकर्स ने रिलीज का किया खुलासा


मुंबई, 5 फरवरी। वेब सीरीज की दुनिया में 'मिर्जापुर' का नाम सबसे ऊपर आता है। बदला, सत्ता की लड़ाई और खून-खराबे से भरी इस कहानी ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। अब यही 'मिर्जापुर' जल्द ही फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। गुरुवार को फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की और फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठाया।

'मिर्जापुर द मूवी' को लेकर लंबे समय से दर्शक इस बात का इंतजार कर रहे थे कि यह बड़े पर्दे पर कब आएगी, और अब आखिरकार इसकी तारीख सामने आ चुकी है।

प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने गुरुवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर जारी किया। पोस्टर में रेगिस्तान दिखाई दे रहा है, जहां कई गाड़ियां तेज रफ्तार से दौड़ती हुई नजर आ रही हैं।

पोस्टर से साफ है कि फिल्म में वही पुराना मिर्जापुर वाला अंदाज देखने को मिलेगा। कहानी में हिंसा, सत्ता की लड़ाई और टकराव भरपूर होगा।

पोस्टर के ऊपर फिल्म का नाम 'मिर्जापुर' लाल अक्षरों में लिखा है, जो खून, बदले, गुस्से से भरे खतरनाक माहौल का एहसास देता है। इसके ठीक नीचे रिलीज की तारीख लिखी हुई है।

फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस घोषणा के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया।

पोस्टर को साझा करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "अब मिर्जापुर का भौकाल बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। दर्शकों से अपील है कि आप अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर फिल्म जरूर देखें।"

अगर कहानी की बात करें तो मिर्जापुर की दुनिया अखंडानंद त्रिपाठी, जिन्हें लोग कालीन भैया के नाम से जानते हैं, के इर्द-गिर्द घूमती है। वह उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके में मिर्जापुर जिले का सबसे बड़ा अपराधी और कारोबारी है, जो कानून से ऊपर खुद को राजा मानता है। सत्ता, पैसा और बदले की इस कहानी ने पहले ही दर्शकों को बांध कर रखा है।

'मिर्जापुर द मूवी,' पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुगल, और दिव्येंदु शर्मा अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे। इसके साथ ही जितेंद्र कुमार, सोनल चौहान, और रवि किशन भी अहम भूमिका में दिखेंगे।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top