हर्षवर्धन राणे ने खोले सफल फिल्मों के राज! बोले- किरदार चुनते समय 'पहले प्रोड्यूसर, फिर दर्शक' का रखता हूं ध्यान

'प्रोड्यूसर सेफ, ऑडियंस खुश' फंडा फॉलो करते हैं हर्षवर्धन राणे, बताया कैसे करते हैं किरदार का चयन


मुंबई, 5 फरवरी। अभिनेता हर्षवर्धन राणे के लिए साल 2025 बेहद खास रहा। 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज हो या 'एक दीवाने की दीवानीयत' की शानदार कमाई। ऐसे में अभिनेता ने बताया कि यही धमाल साल 2026 में भी कायम रहेगा। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी देने के साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वे किसी किरदार का चुनाव करते समय किन बातों का ध्यान रखते हैं।

उनके मुताबिक, प्रोड्यूसर की सफलता उनकी पहली प्राथमिकता है। प्रोड्यूसर सेफ रहेगा तो फिल्म अच्छी चलेगी और दर्शक भी खुश होंगे। उन्होंने कहा, "पहला मुद्दा मेरे लिए यही है कि मेरा प्रोड्यूसर सेफ होना चाहिए। फिर दूसरा मुद्दा है कि मेरी ऑडियंस खुश हो, उनके दिल को कोई बात छूए। ऐसा नहीं कि सिर्फ ऑडियंस का दिल छू लिया और प्रोड्यूसर बेचारा परेशान है।

हर्षवर्धन राणे ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत की, जहां बताया कि वह किसी भी फिल्म या किरदार का चुनाव करते समय सबसे पहले अपने प्रोड्यूसर की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं। हर्षवर्धन ने बताया, " मेरे लिए प्रोड्यूसर को 'सेफ' करना सबसे ऊपर है, उसके बाद दर्शकों का मनोरंजन और दिल जीतना। मैं बस ऐसी फिल्म या किरदार करना चाहता हूं जो मेरे प्रोड्यूसर को फायदा पहुंचाए और दर्शकों को पसंद आए। मेरे लिए पर्सनल एक्टर बनने से ज्यादा जरूरी यह है कि सबसे पहले मैं अपने प्रोड्यूसर को सेफ करूं।"

उन्होंने आगे जोड़ा कि वह अभी तक अपने किरदार या एक्टिंग को लेकर इतने सेल्फिश नहीं हो पाए हैं कि सिर्फ अपने किरदार के बारे में सोचें और प्रोड्यूसर की परेशानी को नजरअंदाज कर दें। साथ ही बताया कि साल 2026 उनके लिए काफी खास साल होने वाला है। इस साल उनकी तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनमें 'शिला', 'फोर्स 3' और एक अन्य फिल्म शामिल है।

हर्षवर्धन ने बताया कि इन तीनों फिल्मों में उनका किरदार अब तक के उनके सभी कामों से बिल्कुल अलग है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को खाने की डिश से कंपेयर करते हुए कहा, "अगर मैं खुद को डिश से कंपेयर करूं तो कह सकता हूं कि अब मैं पूरी पसंद बदल रहा हूं। जो स्टाइल या टाइप में लोग मुझे देखते आए हैं, आने वाली इन फिल्मों में उससे एकदम अलग नजर आऊंगा। ऐसा मुझे आज तक किसी फिल्म में नहीं देखा गया।"
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,166
Messages
14,203
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top