बिहार में अजीब मामला: एक ही सवर्ण जाति के 70 लोग SC/ST एक्ट में नामजद, निजी विवाद बना जातीय मुद्दा

बिहार में मारपीट का मामला जातीय तनाव में बदला, सवर्ण समाज की एक ही जाति के 70 लोगों को बनाया नामजद आरोपी


दरभंगा, 4 फरवरी। बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला प्रकाश में आया है। एक गांव में रहने वाले सामान्य वर्ग के एक खास जाति के 70 लोगों को नामजद और 100-150 से अधिक अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव का है। जहां अशर्फी पासवान ने पैसे के लेनदेन में हुए मारपीट मामले में सामान्य वर्ग के एक ही जाति के 70 लोगों को नामजद और लगभग 150 अज्ञात लोगों को आरोपी बना दिया है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

गांव के लोगों का आरोप है कि व्यक्तिगत अपराध के बजाय पूरे समुदाय को निशाना बनाया गया है। उनका कहना है कि अगर कोई दोषी है तो उसकी जांच होनी चाहिए। कहा गया कि जो लोग गांव में नहीं हैं, उन्हें भी आरोपी बनाया गया है। बताया जाता है कि इस मामले की शुरुआत पैसे के लेनदेन के विवाद से हुई।

आरोप है कि 31 जनवरी की रात एक घटना घटी थी, जब पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद इस कदर बढ़ा कि मारपीट हो गई। आरोप के मुताबिक, लाठी-डंडे और अन्य हथियारों का इस्तेमाल हुआ, जिसमें महिलाओं और एक बच्ची सहित 10 से अधिक लोग घायल हो गए।

इस घटना के बाद अशर्फी पासवान ने पूरे गांव के एक जाति के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करा दिया। कहा गया कि गांव के लोगों ने उसके परिवार पर हमला किया और उन्हें परेशान किया। पुलिस के मुताबिक, अब तक 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसे लेकर गांव में तनाव की बात कही जा रही है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,795
Messages
3,827
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top