अदाणी फाउंडेशन ने ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को दी नई उड़ान, क्रिकेट किट बांटकर गांव-गांव में जगाया खेल का जोश

स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग


रायगढ़, 4 फरवरी। अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ की सामाजिक उत्तरदायित्व इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ने और स्थानीय प्रतिभाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से सयंत्र के परिधीय तथा रेल परियोजना से जुड़े गांवों में ग्राम स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसके अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए बैट, बॉल, स्टंप, जर्सी सहित संपूर्ण क्रिकेट किट प्रदान की गई। साथ ही, प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन के लिए टेंट सामग्री का सहयोग भी दिया गया। इस पहल से पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना और ग्रामीण युवाओं ने इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से ओमप्रकाश गुप्ता (सरपंच- बड़ेभंडार), संजय मैत्री (सरपंच- बरपाली), ओशराम सिदार (अमलीभौना), अशोक सिदार (सरपंच- छोटे भंडार), योगेश चौहान (युवा नेता), फणीन्द्र सिदार (सरवानी), दिनेश पटेल (सरपंच- गेजामुड़ा) और राम भगत निषाद (सरपंच- काशीचुवा) सहित अन्य ग्रामीण प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज की। सभी जनप्रतिनिधियों ने अदाणी फाउंडेशन की इस पहल को खेल प्रतिभाओं के विकास की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।

बड़ेभंडार, सरवानी, अमलीभौना, बरपाली, गेजामुड़ा, कुरमापाली, काशीचुवा सहित कई गांवों के युवाओं को उपलब्ध कराई गई खेल सामग्री से स्थानीय स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन में सरलता आई है और युवा खिलाड़ियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ी है। आयोजनकर्ताओं का कहना है कि इस सहायता से स्थानीय टीमें अब बड़े टूर्नामेंट भी आत्मविश्वास के साथ आयोजित कर पा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 500 से अधिक युवा खिलाड़ी इस कार्यक्रम से प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हुए हैं।

पुसौर विकासखंड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता को भी अदाणी फाउंडेशन द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में फाइनल तक पहुंचने वाली दोनों टीमों को जर्सी और खेल सामग्री दी गई तथा आयोजन के लिए आवश्यक टेंट सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

अदाणी फाउंडेशन, रायगढ़ द्वारा पिछले तीन वर्षों से संचालित गर्ल्स कबड्डी प्रशिक्षण कार्यक्रम ने ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं के खेल कौशल को एक नया आयाम दिया है। अब तक 180 से अधिक स्कूली बालिकाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित की जा चुकी हैं। इन बालिकाओं ने विभिन्न महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। चक्रधर समारोह महिला कबड्डी टूर्नामेंट में टीम ने वर्ष 2023-24 और 2024-25 में लगातार विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि 2024-25 में टीम उपविजेता रही। वर्तमान वर्ष में टीम ने घरघोड़ा में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रायगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए जशपुर को फाइनल में हराकर चैंपियन का खिताब जीता।

कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 33 बालिकाएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हो चुकी हैं। ग्रामीण क्षेत्र की भूमिका सिदार, बीना सिदार और सान्या यादव का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए होना पूरे रायगढ़ जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इन सफलताओं ने यह साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों में भी उच्च स्तरीय खेल कौशल विकसित करने की पूरी क्षमता है, जिसे उचित मार्गदर्शन और संसाधनों द्वारा और अधिक उभारने की आवश्यकता होती है।

कबड्डी प्रशिक्षण कार्यक्रम में मिली उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम बड़ेभंडार स्थित हाई स्कूल परिसर में एक आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है। इस कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां उन्हें राष्ट्रीय स्तर के कोचों द्वारा नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है और वे राष्ट्रीय से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,795
Messages
3,827
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top