सौमित्र खान का ममता पर तीखा वार: 'आप हैं सबसे बड़ी ड्रामा क्वीन, बंगाल को पूरी तरह बर्बाद किया'

सीएम ममता बनर्जी सबसे बड़ी ड्रामा क्वीन हैं: सौमित्र खान


नई दिल्ली, 4 फरवरी। भाजपा सांसद सौमित्र खान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सबसे बड़ी ड्रामा क्वीन बताया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार ने बंगाल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।

एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई और ममता बनर्जी के आरोपों पर भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा कि जो लोग मर चुके हैं, उनका नाम वोटर लिस्ट में कैसे रखा जा सकता है। सीएम ममता बनर्जी चाहती हैं कि उनके नाम वोटर लिस्ट में बने रहे। यह सबसे बड़ी नौटंकी है। अगर ड्रामा एक्ट्रेस चाहिए तो ममता को ही लाइए। उन्होंने बंगाल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया।

भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि जब शिक्षकों की नौकरियां चली गईं, तब वे खड़ी नहीं हुईं, लेकिन रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को भारतीय नागरिक बनाने के लिए लड़ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट में भी उन्होंने ड्रामा ही किया। ममता बनर्जी के खिलाफ बंगाल की जनता है। बॉर्डर फेंसिंग लगाने के लिए जगह नहीं दे रही हैं, इस पर ममता को ध्यान देना चाहिए था। वे बांग्लादेशियों को भारत का वोटर बनाना चाहती हैं। दिल्ली आने का उनका मकसद सिर्फ ड्रामा करना है। वह लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही हैं। हाईकोर्ट में भी ड्रामा किया और सुप्रीम कोर्ट में भी वही ड्रामा जारी रहा।

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी के आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में एसआईआर हो रहा है। जिन लोगों के पास वोटर बनने की पात्रता नहीं है, उनके लिए ममता बनर्जी क्यों लड़ रही हैं। बंगाल में टीएमसी ने घुसपैठ को बढ़ावा दिया है। एसआईआर से यह सब पर्दाफाश हो रहा है, इसलिए वे नाटक कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि मणिपुर में लोकतांत्रिक सरकार बनने वाली है। मैं नई सरकार को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मणिपुर अब विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

उन्होंने केंद्रीय बजट पर कहा कि बजट की बात करें तो इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। निश्चित रूप से हमारे किसान अन्नदाता हैं और बजट में उनकी चिंता की गई है। महिलाओं, युवाओं और छोटे व्यापारियों का भी पूरा ध्यान रखा गया है। यह एक शानदार बजट है।

भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र पर हमला किया। कांग्रेस ने सदन की मर्यादा को तोड़ा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मुंह से मर्यादा की बात सुनकर अच्छा नहीं लगता है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top