यंग टाइग्रेस का तूफान! भारत ने भूटान को 8-0 से रौंदा, सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप के फाइनल में बांग्लादेश से टक्कर

सैफ अंडर-19 विमेंस चैंपियनशिप: भारत ने भूटान को 8-0 से रौंदा, फाइनल में बांग्लादेश से होगी भिड़ंत


पोखरा, 4 फरवरी। भारत की अंडर-17 टीम ने सैफ अंडर-19 विमेंस चैंपियनशिप के अपने राउंड-रॉबिन मैच में भूटान को 8-0 से रौंदा। इसी के साथ भारत ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है, जहां 7 फरवरी को उसका सामना बांग्लादेश से होगा।

बुधवार को पोखरा रंगशाला स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पर्ल फर्नांडिस ने हैट्रिक लगाई, जबकि प्रीतिका बर्मन ने दो गोल किए। इनके अलावा, अलीशा लिंगदोह, अभिस्ता बसनेट और दिव्यानी लिंडा ने भी एकतरफा मुकाबले में गोल किए। इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से 'यंग टाइग्रेस' ने लगातार आक्रामक फुटबॉल खेलते हुए अपने विरोधियों को हरा दिया।

इस मुकाबले में भारत ने कंट्रोल बनाने में ज्यादा समय नहीं लगाया। मुकाबले के छठे मिनट में अलीशा लिंगदोह ने पेनाल्टी एरिया के बाहर से एक शानदार शॉट लगाकर मैच का खाता खोला। इसके तुरंत बाद प्रीतिका बर्मन के पास पर अभिस्ता बसनेट ने करीब से गोल दागकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया।

इसके बाद पर्ल फर्नांडिस ने मोर्चा संभाला। उन्होंने एक अच्छे टाइमिंग वाले थ्रू बॉल पर गोल करके स्कोर 3-0 कर दिया, जिसके बाद दिव्यानी लिंडा ने पास से गोल करके चौथा गोल किया। प्रीतिका ने 25वें मिनट में बॉक्स के दाहिनी ओर से गोल करके बढ़त को और बढ़ाया। पर्ल ने विपक्षी खेमे पर दबाव बनाना जारी रखा। उन्होंने ब्रेक से पहले दो और गोल करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। हाफ-टाइम तक भारत 7-0 से आगे था।

इंटरवल के बाद भारत ने कई बदलाव किए, लेकिन खेल की गति तेज बनी रही। यंग टाइग्रेस ने कई मौके बनाए, दो बार गोलपोस्ट से गेंद टकराई, जिसके बाद प्रीतिका बर्मन ने आखिरी मिनट में अपना दूसरा गोल करके शानदार जीत पक्की की। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

इस नतीजे के साथ, भारत तीन मैचों में छह अंकों के साथ स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर रहा, जो टेबल-टॉपर बांग्लादेश से तीन अंक पीछे है।

इससे पहले दिन बांग्लादेश ने मेजबान नेपाल को 4-0 से हराकर भारत की फाइनल में जगह पक्की कर दी थी। नेपाल तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जबकि भूटान बिना किसी अंक के टूर्नामेंट से बाहर हो गया। भारतीय अंडर-17 टीम एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप चीन 2026 की तैयारियों के तहत अंडर-19 टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,722
Messages
3,754
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top