सुकांत मजूमदार का ममता पर निशाना: एसआईआर पर उनका ड्रामा फेल, सुप्रीम कोर्ट ने खोली पोल, सिर्फ राजनीतिक भाषण

एसआईआर के मुद्दे पर सीएम ममता बनर्जी ड्रामा कर रही हैं: सुकांत मजूमदार


नई दिल्ली, 4 फरवरी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा एसआईआर को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी को न ही बंगाल के सम्मान की चिंता और न ही अपनी। वे सिर्फ एसआईआर के मुद्दे पर ड्रामा कर रही हैं।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी का पूरा ड्रामा फेल हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ दो लाइनों में जो कहा, वह काफी है। कोर्ट में सीएम ममता बनर्जी राजनीतिक भाषण दे रही थी। उन्हें मालूम होना चाहिए कि कोर्ट में एक्ट के तहत दलील दी जाती है न कि राजनीतिक भाषण।

उन्होंने सीएम ममता बनर्जी के उस बयान पर भी तंज कसा है जिसमें उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एसआईआर के जरिए उन विधानसभाओं में ज्यादा वोट काट रही है जहां टीएमसी का विधायक है। वहीं, भाजपा विधायक वाली विधानसभाओं में कम संख्या में वोट कटे हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि सिर्फ बंगाल में ही एसआईआर नहीं हो रहा है। बंगाल समेत 12 राज्यों में एसआईआर हो रहा है। बंगाल में एसआईआर के जरिए 58 लाख वोट कटे हैं, जबकि यूपी के एसआईआर प्रक्रिया में बंगाल से ज्यादा वोट काटे गए हैं। ममता बनर्जी को समझना चाहिए कि कहां पर ज्यादा वोट कटे हैं।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बस ड्रामा कर रही हैं, इसके अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने ममता बनर्जी के उस आरोपों को भी खारिज किया है, जिसमें दावा किया गया कि एसआईआर के दबाव में बीएलओ की मौत हुई।

केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि चुनाव आयोग एसआईआर की प्रक्रिया करा रहा है, और इसे जमीन पर उतारने का काम प्रदेश के डीएम अपनी निगरानी में करा रहे हैं। एक तरफ सीएम ममता बनर्जी आरोप लगा रही हैं, दूसरी तरफ अभी तक किसी भी डीएम की ओर से आयोग को रिपोर्ट नहीं दी गई है, जिसमें बीएलओ की मौत का जिक्र किया गया हो। सभी जान चुके हैं कि ममता बनर्जी बस ड्रामा कर रही हैं।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
4,780
Messages
4,812
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top