योगी के गोली बयान पर हुसैन दलवई का पलटवार: हिंसा को मानने वाले हर संगठन आतंकवादी

हिंसा पर भरोसा करने वाले संगठन आतंकवादी: हुसैन दलवई


मुंबई, 4 फरवरी। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता हुसैन दलवई ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के 'पुलिस गोली न मारे तो क्या खा ले' बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हिंसा पर भरोसा करने वाले संगठन आतंकवादी हैं, चाहे वह संगठन हिन्दू का हो या फिर मुसलमानों का।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अगर पुलिस गोली न मारे तो क्या पुलिस गोली खाए? उन्होंने कहा कि अगर उस अपराधी को गोली चलाने की स्वतंत्रता है तो इसलिए हमने पुलिस को पिस्तौल दी है। उसका प्रशिक्षण इसी बात को लेकर हुआ है, वो जिस भाषा में समझे, उसी भाषा में उसे समझाने का काम करे।

योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि इसका मतलब कानून हाथ में लेना है। गुनहगार को डराने के लिए पुलिस के हाथ में पिस्तौल दी गई है, मारने के लिए नहीं। यहां आदमी को मारना गलत है। जो उन्हें नहीं चाहिए, उसे मार डालेंगे। ये हिंसावादी लोग हैं। इनका हिंसा पर विश्वास है।

दलवई ने कहा कि हिंसावादी जो भी संगठन हैं चाहे वह हिंदू के हों या मुसलमान के, वो आतंकवादी संगठन हैं।

उन्होंने एनसीपी के विलय पर कहा कि एनसीपी एक होकर क्या करेगी। भाजपा को समर्थन देगी। शरद पवार तो यही चाहते होंगे कि एक होनी चाहिए, लेकिन एक होकर क्या आप सेकुलर तौर पर काम करेंगे। यह भाजपा की बी टीम बनकर काम करेंगे। आज जो एनसीपी फिक्शन भाजपा के साथ हैं, वह भाजपा की टीम है। भाजपा आंख चढ़ाएगी तो उन्हें डरकर रहना पड़ेगा। अजित पवार थोड़े मजबूत थे तो थोड़ा संभालते थे। अभी तो और मुश्किल हो जाएगा। अभी तो उन्हें भाजपा का पूरा साथ देना पड़ेगा। शरद पवार अपनी नीतियों व सिद्धतों पर बने रहेंगे। मुझे लगता है कि वह अकेला रहना पसंद करेंगे, लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाएंगे।

एसआईआर को लेकर ममता बनर्जी के अकेले लड़ने के बयान पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि भाजपा के दिमाग में बंगाल, तमिलनाडु और केरल है। कैसे भी करके वहां जाना है, इसलिए सीएम ममता बनर्जी को इस तरह घेरा जा रहा है, जो बिल्कुल गलत बात है। उनके दिमाग में एक पार्टी, एक धर्म, एक संस्कृति, एक नेता जैसी बातें हैं, इसलिए यह सभी कोशिशें हो रही है। मुझे नहीं लगता कि आने वाले चुनाव में वहां भाजपा सरकार बना पाएगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,795
Messages
3,827
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top