दिल दहला देने वाली घटना: अलवर में टॉफी समझ मासूम ने चबाया विस्फोटक, चेहरा छलनी; दुकानदार पर गंभीर आरोप

अलवर में दर्दनाक हादसा: टॉफी समझकर बच्ची ने चबाया विस्फोटक, गंभीर रूप से घायल


रामगढ़, 4 फरवरी। राजस्थान के रामगढ़ थाना क्षेत्र के अलवर मार्ग पर स्थित चौकी बास गांव से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

बताया गया कि एक तीन साल की छोटी बच्ची ने टॉफी समझकर कोई वस्तु मुंह में ली और उसने उसे चबाया, तो जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि बच्ची का जबड़ा और गाल बुरी तरह फट गया। बच्ची खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी।

जानकारी के अनुसार, अक्शु अपनी छह साल की बड़ी बहन अहाना के साथ गांव की एक किराना दुकान पर टॉफी लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार सुदील उर्फ काला पुत्र नत्थो ने बच्ची को टॉफी की जगह बारूद से भरी पटाखे जैसी चीज दे दी। जैसे ही बच्ची ने उसे मुंह में डालकर चबाया, विस्फोट हो गया। परिजनों ने तुरंत बच्ची को अलवर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। चिकित्सकों ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा है और बच्ची अब खतरे से बाहर है।

इस मामले में बच्ची की चाची निकिता ने रामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुकानदार सुदील उर्फ काला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी डॉ. विजेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) से जांच कराई जा रही है और विशेषज्ञों की राय भी ली जा रही है।

आरोपी दुकानदार ने दावा किया है कि बच्ची को चोट सड़क पर गिरने और कोल्ड ड्रिंक की कांच की बोतल लगने से आई है। लेकिन, बच्ची के मुंह और जबड़े की हालत साफ तौर पर विस्फोट की ओर इशारा कर रही है। डीएसपी पिंटू कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,737
Messages
3,769
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top