बीजिंग, 4 फरवरी। चीन ने 3 फरवरी को ग्रामीण व कृषि आधुनिकीकरण और चौतरफा ग्रामीण पुनरुत्थान के लिए वर्ष 2026 का नंबर 1 केंद्रीय दस्तावेज सार्वजनिक किया।
इस दस्तावेज के 6 मुख्य भाग हैं, जिनमें कृषि की चतुर्मुखी उत्पादन क्षमता तथा गुणवत्ता कुशलता की उन्नति करना, लक्षित रूप से समर्थन व मदद देने की नीति लागू करना, किसानों की आय की स्थिर वृद्धि बढ़ाना, स्थानीय स्थिति के मुताबिक निवास व रोजगार के अनुकूल सौहार्द ग्रामीण क्षेत्रों का निर्माण करना, व्यवस्थाओं का सृजन मजबूत करना और कृषि, गांव और किसान मुद्दों पर पार्टी के नेतृत्व को मजबूत करना शामिल हैं।
इस दस्तावेज में कहा गया कि कृषि और ग्रामीण आधुनिकीकरण चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण की समग्र स्थिति और गुणवत्ता से जुड़ा है। हमें कृषि और गांव के प्राथमिक विकास और शहर तथा गांव के ताल -मेल विकास पर कायम रहकर ग्रामीण पुनरोत्थान के ज़रिये निरंतर गरीबी उन्मुलन की उपलब्धियों को मजबूत करना चाहिए।
इस दस्तावेज में कहा गया कि हमें ग्रामीण व्यवसायों के विकास का स्तर, ग्रामीण निर्माण का स्तर, ग्रामीण शासन का स्तर उन्नत कर कृषि को आधुनिक वृहद व्यवसाय बनाने की कोशिश करनी चाहिए। हमें गांवों में आधुनिक जीवन स्थिति तैयार कर किसानों को अधिक समृद्ध जीवन दिलाना चाहिए ताकि चीनी आधुनिकीकरण के लिए मूल आधार रखा जाए।
(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)