अंगोला में चीनी वसंत उत्सव मेले ने बनाया सांस्कृतिक पुल, चीन का रंगारंग जादू, मजबूत हुई दोनों देशों की दोस्ती

अंगोला में चीनी वसंत उत्सव मेले का आयोजन


बीजिंग, 4 फरवरी। अंगोला में चीनी दूतावास, लुआंडा प्रांत के इंगोम्बोटा नगर प्रशासन के संयुक्त आयोजन में, अंगोला में चीनी उद्यम चैंबर और अंगोला-चीन सामान्य चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित चीनी वसंत उत्सव मेला 31 जनवरी से 1 फरवरी तक लुआंडा प्रांत में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

अंगोला में चीनी राजदूत चांग बिन, अंगोला के संस्कृति मंत्री और इंगोम्बोटा शहर के महापौर सहित कई लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला' के प्रोमो वीडियो की शानदार प्रस्तुति हुई।

राजदूत चांग बिन ने कहा कि वर्ष 2026 "चीन-अफ्रीका मानविकी आदान-प्रदान वर्ष" है और यह मेला इसी क्रम में अंगोला के साथ सांस्कृतिक सहयोग की पहली महत्वपूर्ण घटना है, जिसका उद्देश्य अंगोलावासियों को चीनी संस्कृति की झलक दिखाना है। चीन अंगोला के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान, युवा संवाद और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग गहरा करना चाहता है।

उधर, इंगोम्बोटा शहर के महापौर ने कहा कि अंगोला-चीन सहयोग ने ठोस परिणाम दिए हैं जो दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुँचाते हैं। चीनी पक्ष द्वारा आयोजित इस पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया और कहा कि अंगोला चीन के साथ मानविकी आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग और गहरा करने का इच्छुक है।

मेले में अंगोला में रह रहे स्थानीय चीनी समुदाय, अंगोला के विभिन्न क्षेत्रों के मित्रों और नागरिकों सहित लगभग दस हज़ार लोगों ने भाग लिया। उन्होंने चीनी सांस्कृतिक प्रदर्शनों का आनंद लिया और चीनी व्यंजनों का स्वाद चखा। प्रतिभागियों ने कहा कि इस आयोजन ने उन्हें चीनी संस्कृति का प्रत्यक्ष अनुभव कराया। 2026 "चीन-अफ्रीका मानविकी आदान-प्रदान वर्ष" है, और उन्हें आशा है कि दोनों देशों के बीच इस क्षेत्र में और अधिक आदान-प्रदान होगा। इसके अतिरिक्त, सीएमजी के “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला' के प्रोमो वीडियो ने उन्हें 2026 के गाला के लिए उत्सुक बना रखा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top