बीएटीसी: भारतीय विमेंस टीम के अभियान का शानदार आगाज, म्यांमार को 5-0 से रौंदा

बीएटीसी: भारतीय विमेंस टीम के अभियान का शानदार आगाज, म्यांमार को 5-0 से रौंदा


चिंगदाओ, 4 फरवरी। बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप (बीएटीसी) में बुधवार को गत चैंपियन भारत की विमेंस टीम ने ग्रुप-वाई के अपने पहले मैच में म्यांमार पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज करते हुए अभियान की दमदार शुरुआत की।

चिंगदाओ कॉनसन जिम्नेजियम में आयोजित बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गईं। सिंधु ने साल 2024 में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

सिंधु के बाहर होने के बाद 17 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी तन्वी शर्मा पर सभी की निगाहें थीं, जो 2024 में भारत की खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं। तन्वी ने देशवासियों को निराश नहीं किया। उन्होंने पहले मैच में म्यांमार की थेट हतार थुजुर को 21-13, 21-16 से मात दी। यह मुकाबला सिर्फ 32 मिनट तक चल सका।

मजबूत शुरुआत के बाद, रक्षिता श्री संतोष और मालविका बंसोड़ ने भी मेहमान टीम के खिलाफ सीधे सेटों में जीत हासिल करके अंक बटोरे। डबल्स मैच में, प्रिया कोंजेंगबम और श्रुति मिश्रा की जोड़ी ने सू लैट और थेट को सीधे सेटों में 21-15, 21-16 से हराया। आखिरी मैच में, ट्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने थेट और फू को सीधे सेटों में 21-8, 21-6 से शिकस्त दी।

गत चैंपियन भारत अब गुरुवार को अपने अगले मैच में पिछले साल की रनर-अप थाईलैंड से खेलेगा। टूर्नामेंट में, प्रत्येक ग्रुप-स्टेज टाई में पांच मैच होते हैं, जिसमें तीन सिंगल्स और दो डबल्स शामिल हैं। प्रत्येक ग्रुप से टॉप दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। भारत की महिलाएं गत चैंपियन हैं, जबकि चीन मौजूदा पुरुष चैंपियन है। भारत के पुरुषों ने 2016 और 2020 में दो बार कांस्य पदक जीता है।

यह टूर्नामेंट अप्रैल-मई में डेनमार्क स्थित हॉर्सेंस में होने वाले थॉमस और उबर कप फाइनल के लिए एशिया का क्वालिफाइंग इवेंट भी है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top