बादशाह बने पहले भारतीय रैपर जो खेलेंगे एनबीए ऑल‑स्टार सेलिब्रिटी गेम, बोले- 'सपना सच हो गया'

बादशाह बने पहले भारतीय रैपर जो खेलेंगे एनबीए ऑल‑स्टार सेलिब्रिटी गेम, बोले- 'सपना सच हो गया'


मुंबई, 4 फरवरी। भारतीय हिप‑हॉप और म्यूजिक इंडस्ट्री के चमकते सितारे बादशाह एक नए मुकाम की ओर बढ़ रहे हैं। अब वह अमेरिका के लॉस एंजेलिस में होने वाले 2026 एनबीए ऑल‑स्टार सेलिब्रिटी गेम में खेलने वाले पहले भारतीय रैपर बनेंगे। यह सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय संगीत प्रेमियों और खेल फैंस के लिए गर्व का मौका है। आईएएनएस के साथ बातचीत में बादशाह ने इसे सपने के हकीकत में बदलने वाला पल बताया।

आईएएनएस से बात करते हुए बादशाह ने कहा, ''ऐसे पल मुझे याद दिलाते हैं कि मैंने संगीत में अपना सफर क्यों शुरू किया था। मेरा मकसद हमेशा नए रास्ते बनाना और 'पहली बार' की उपलब्धियां हासिल करना रहा है। अब मैं भारतीय हिप‑हॉप, भारतीय फैंस, और भारतीय सपनों को लेकर लॉस लॉस एंजेलिस की कोर्ट में उतरने जा रहा हूं। यह पल पूरे भारत के लिए गर्व और प्रतिनिधित्व का अनुभव है।''

उन्होंने कहा, ''एनबीए सिर्फ खेल का मैदान नहीं है, बल्कि यह म्यूजिक, फैशन और संस्कृति का भी बड़ा हिस्सा है। एनबीए में खेलने का मौका मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। अब जब मैं इस कोर्ट पर भारत का प्रतिनिधित्व करुंगा, तो यह मेरे लिए गर्व से भरा अनुभव होगा।''

बादशाह ने कहा, "बास्केटबॉल हमेशा से मेरा बड़ा शौक रहा है, और एनबीए के लेजेंड्स, हॉलीवुड सितारे, और म्यूजिक आइकॉन्स के साथ एक ही कोर्ट पर खेलना एक सम्मान की बात है।"

बादशाह ने आगे कहा, ''यह मौका सिर्फ खेल के लिए नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और संगीत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का भी है। इस बार के गेम में अन्य बड़े नाम भी शामिल होंगे। इनमें कमीडियन कीगन-माइकल की, मशहूर प्रोड्यूसर और डीजे मस्टर्ड, अमेरिकी रैपर ग्लोरिसा और पूर्व एनबीए स्टार जेरेमी लिन शामिल हैं।''

2026 रफल्स एनबीए ऑल‑स्टार सेलिब्रिटी गेम 13 फरवरी को कैलिफोर्निया के इंगलवुड में आयोजित होगा और इसे ईएसपीएन पर लाइव दिखाया जाएगा। इस गेम में विभिन्न देशों और क्षेत्रों के सेलेब्रिटी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,631
Messages
3,663
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top