चुनावी हार से बचने के लिए ममता का 'नाटक'! दिलीप जायसवाल बोले- बंगाल में टीएमसी की जमीन खिसक रही

ममता बनर्जी को यह एहसास हो गया है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जमीन खिसक रही है : दिलीप जायसवाल


पटना/रांची, 4 फरवरी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर करने पर भाजपा नेताओं ने प्रतिक्रियाएं दी। भाजपा नेताओं ने ममता बनर्जी पर 'ड्रामा' करने और चुनावी हार से बचने के लिए 'भ्रामक प्रचार' फैलाने का आरोप लगाया।

बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने आईएएनएस से कहा कि ममता बनर्जी को यह एहसास हो गया है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जमीन खिसक रही है। इसी कारण वह नाटक कर रही हैं और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं।

उन्होंने कहा, "यह सब ममता बनर्जी का थिएटर है। यह ड्रामा ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है।"

इसी मुद्दे पर भाजपा के राज्य अध्यक्ष संजय सरावगी ने चुनाव आयोग की पारदर्शिता का जिक्र करते हुए कहा कि आयोग के खिलाफ एक भी ठोस शिकायत सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया पूरे देश में हो रही है, सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही नहीं।

संजय सरावगी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी अपने पदाधिकारियों के जरिए 'गुंडागर्दी' करवा रही हैं, जो अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी। उन्होंने चुनाव आयोग को एक 'संवैधानिक संस्था' बताते हुए कहा कि बंगाल के संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है।

सरावगी ने आगे दावा किया कि राज्य में घुसपैठिए बंगाल के संसाधनों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे वहां के आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार तय है और ममता बनर्जी की हार की घबराहट पहले से ही दिखाई देने लगी है।

वहीं, भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने भी ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ एक 'नैरेटिव' गढ़ने की कोशिश कर रही हैं। प्रतुल शाहदेव के मुताबिक, ममता बनर्जी को पहले से ही पता है कि वह चुनाव हारने वाली हैं, इसलिए वह लंबे समय से यह दावा करती आ रही हैं कि एसआईआर सिर्फ उन्हें हराने के लिए लागू किया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर की प्रक्रिया पूरे देश में लागू है और यह केवल पश्चिम बंगाल तक सीमित नहीं है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top