चियासीड्स: पोषण का पावरहाउस, जो दिल को बनाए मजबूत, कोलेस्ट्रॉल-ब्लड प्रेशर और वजन को करे कंट्रोल

चियासीड्स सेवन के फायदे अनेक, ह्रदय मजबूत तो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल


नई दिल्ली, 4 फरवरी। चियासीड्स, जिसे पोषण का पावरहाउस भी कहा जाता है। यह हृदय रोगों से बचाव कर दिल को स्वस्थ रखता है। फाइबर, ओमेगा-3 और प्रोटीन से भरपूर यह बीज वजन घटाने में मददगार और पाचन सुधारने के साथ ही ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है।

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय चियासीड्स को हृदय स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय बताता है।

मंत्रालय के अनुसार, छोटे-छोटे काले दाने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो दिल को मजबूत और स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड्स खासतौर पर अल्फा-लिनोलेनिक एसिड के रूप में चियासीड्स में मौजूद होते हैं। यह फैटी एसिड्स शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इससे धमनियों में ब्लॉकेज से बचा जा सकता है।

एक्सपर्ट के अनुसार, नियमित रूप से चियासीड्स का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। यह ब्लड प्रेशर को भी स्थिर रखने में सहायक है। इनमें मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने में मदद करते हैं। इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नियंत्रित रहती है और दिल पर दबाव कम पड़ता है।

रोजाना 1-2 चम्मच चियासीड्स का सेवन करने से दिल की बीमारियों से बचाव संभव है। इसका इस्तेमाल बहुत आसान है। इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाया जा सकता है। दही, स्मूदी, सलाद, दलिया, ओट्स या फलों के साथ मिलाकर भी खाया जाता है। ये दाने पानी में भिगोने पर जेल जैसा बन जाते हैं, जो पेट के लिए भी फायदेमंद होता है।

इनमें फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को सेहतमंद रखते हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top