दिलीप घोष का तंज: हार के डर से ममता बनर्जी कर रही हैं दिल्ली में 'ड्रामा', एसआईआर से घबराईं

हार के डर से ममता बनर्जी ड्रामा कर रही हैं : दिलीप घोष


मालदा, 4 फरवरी। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर तल्ख टिप्पणी की है। पश्चिम बंगाल के मालदा दौरे पर पहुंचे दिलीप घोष ने स्थानीय लोगों के साथ चाय पर चुनाव को लेकर चर्चा की और उन्होंने ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे और एसआईआर को लेकर अपनी बातें रखी।

दिलीप घोष ने आईएएनएस से कहा कि जब पश्चिम बंगाल में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है, तो मुख्यमंत्री दिल्ली क्यों गईं? उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी को समझ आ गया है कि अगर एसआईआर सही तरीके से हुआ, तो वह दोबारा सत्ता में नहीं लौट पाएंगी। इसी वजह से वह दिल्ली जाकर 'ड्रामा' कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई और बाहर निकलते ही ममता बनर्जी ने बयानबाजी शुरू कर दी। घोष ने कहा कि एसआईआर से किसी तरह की कोई समस्या नहीं है, बल्कि उनके कार्यकर्ता बीएलओ यानी बूथ लेवल ऑफिसरों को परेशान कर रहे हैं। उनका आरोप है कि एसआईआर की प्रक्रिया को जानबूझकर जटिल बनाया जा रहा है ताकि यह समय पर पूरा न हो सके।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि जैसे चुनाव आयोग ने बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया था, वैसे ही पश्चिम बंगाल में भी किया जाएगा। बिहार जैसे ही नतीजे पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिलेंगे।

दूसरी ओर, दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात पर पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए कहा कि 'ममता झांसी की रानी हैं' और उन्हें लड़ना आता है।

जहां, एक तरफ भाजपा एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सवाल उठा रही है, तो दूसरी तरफ उनके समर्थन में भी आवाजें सामने आ रही हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,573
Messages
3,605
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top