डब्ल्यूपीएल: दिल्ली कैपिटल्स रिकॉर्ड चौथी बार फाइनल में, क्या इस बार 'गोल्डन चांस' को ट्रॉफी में बदलेंगे?

डब्ल्यूपीएल: फाइनल में पहुंचकर दिल्ली कैपिटल्स ने रच दिया इतिहास


वडोदरा, 3 फरवरी। दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को गुजरात जायंट्स के खिलाफ बीसीए स्टेडियम में खेले गए नॉकआउट मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए रिकॉर्ड चौथी बार विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के फाइनल में प्रवेश किया। दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में 169 रन का पीछा करते हुए डब्ल्यूपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले तीनों सीजन में फाइनल में जगह बनाई, लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर सकी। रोचक बात ये है कि पिछले तीनों सीजन में एलिमिनेटर जीतने वाली टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की है। ऐसे में कैपिटल्स के पास इस बार 'गोल्डन चांस' है।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम ने 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इस टीम के लिए बेथ मूनी ने 51 गेंदों में 6 चौकों के साथ नाबाद 62 रन बनाए, जबकि जॉर्जिया वेयरहैम ने 35 रन की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से चिनले हेनरी ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट निकाले। एक विकेट मिन्नु मणि के हाथ लगा।

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। लिजेल ली ने 24 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 43 रन बनाए, जबकि कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज ने 41 रन की पारी खेली। इनके अलावा, शेफाली वर्मा ने 31 रन, जबकि लौरा वोल्वार्ड्ट ने नाबाद 32 रन की पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी में शीर्ष-4 खिलाड़ियों ने 30 रन के आंकड़े को छुआ। ऐसा पहली बार है जब टॉप-4 बल्लेबाजों ने डब्ल्यूपीएल की एक ही पारी में 30 से ज्यादा रन बनाए। विपक्षी खेमे से जॉर्जिया वेयरहैम ने 2 विकेट निकाले। एक विकेट राजेश्वरी गायकवाड़ ने हासिल किया।

उल्लेखनीय है कि विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। डब्ल्यूपीएल 2024 में इस टीम ने एक बार फिर से फाइनल में जगह बनाई, लेकिन इस बार आरसीबी ने बाजी मार ली। साल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के हाथों एक बार फिर खिताबी मैच गंवाना पड़ा था। अब दिल्ली कैपिटल्स खिताबी सूखे को समाप्त करना चाहेगी।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top