बांसुरी स्वराज बोलीं: भारत-अमेरिका ट्रेड डील 'मेक इन इंडिया' के लिए गेम चेंजर साबित होगी

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा मिलेगा: बांसुरी स्वराज


नई दिल्ली, 3 फरवरी। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने दावा किया है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा मिलेगा। यह भारत और अमेरिका में रहने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छी बात साबित होगी।

नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि पिछले आठ महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड सहित कई देशों के साथ एक के बाद एक बड़ी ट्रेड डील्स पर हस्ताक्षर किए हैं। हाल ही में ‘सभी ट्रेड डील्स की जननी’ कही जाने वाली डील साइन की गई है, जो वैश्विक जीडीपी के एक चौथाई हिस्से को कवर करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने इन समझौतों को अंतिम रूप देने और भारत के आर्थिक भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। एक के बाद एक डील साइन की है।

पीएम मोदी ने बिना थके, धैर्य और कुशल कूटनीति के साथ काम किया है। कल जब उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की तो एक नई डील पर हस्ताक्षर हुए, जिसके तहत भारत पर टैरिफ 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे भारत की मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई चेन और ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बहुत बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

भाजपा सांसद ने कहा कि अमेरिकी तकनीक तक हमारी पहुंच अब और भी आसान हो जाएगी। दो बड़े लोकतंत्र एक साथ आए हैं। आर्थिक इतिहास में एक सुनहरा अध्याय शुरू हो रहा है जब दो सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ आए हैं। मैं भारत की जनता के साथ ही साथ अमेरिका की जनता को तह दिल से धन्यवाद करती हूं।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत के उपरांत द्विपक्षीय व्यापार को लेकर हुई घोषणाएं भारत की वैश्विक भूमिका और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अपनाई गई परिपक्व एवं संतुलित कूटनीति को सुदृढ़ करती हैं। भारत–अमेरिका के बीच गहराता व्यापारिक और भरोसेमंद तकनीकी सहयोग रोजगार सृजन, आर्थिक विकास और नवाचार को नई गति देगा। इससे मेक इन इंडिया को मजबूती मिलेगी, भारतीय उद्योगों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और इसका प्रत्यक्ष लाभ देशवासियों तक पहुंचेगा।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,494
Messages
3,526
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top