टी20 सीरीज: 'लो स्कोरिंग' मुकाबले में इंग्लैंड ने मारी बाजी, श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से 'क्लीन स्वीप'

टी20 सीरीज: 'लो स्कोरिंग' मुकाबले में इंग्लैंड ने मारी बाजी, श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से 'क्लीन स्वीप'


पल्लेकेले, 3 फरवरी। इंग्लैंड ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 12 रन से अपने नाम किया। इस 'लो-स्कोरिंग' मैच को जीतकर इंग्लैंड ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' किया है।

मेजबान टीम के विरुद्ध वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद इंग्लैंड ने टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 11 रन से जीता। इसके बाद इंग्लिश टीम ने सीरीज के दूसरे मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 6 विकेट से जीत हासिल की थी।

मंगलवार को खेले गए टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। इस टीम ने 9 विकेट खोकर 128 रन बनाए। इंग्लैंड को 2 रन पर बेन डकेट (0) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद टीम ने 60 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए।

यहां से सैम करन ने लियाम डॉसन के साथ सातवें विकेट के लिए 41 गेंदों में 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के पार पहुंचाया। सैम करन ने 48 गेंदों में 58 रन बनाए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 6 चौके शामिल रहे, जबकि जोस बटलर ने 3 बाउंड्री के साथ 25 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से दुष्मंथा चमीरा ने 24 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि मथीशा पथिराना को 2 विकेट हाथ लगे।

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 19.3 ओवरों में महज 116 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस ने सर्वाधिक 26 रन बनाए, जबकि पथुम निसांका ने 23 रन की पारी खेली। इनके अलावा, जनिथ लियानागे ने टीम के खाते में 17 रन, जबकि कामिंदु मेंडिस ने 14 रन जोड़े। मेहमान टीम की तरफ से जैकब बेथेल ने 11 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि विल जैक्स ने 14 रन देकर 3 सफलताएं हासिल कीं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top