नोएडा: होटल में युवती की संदिग्ध मौत से हड़कंप, बॉयफ्रेंड हिरासत में, प्रेम प्रसंग पर शक गहराया

नोएडा: होटल में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, हिरासत में बॉयफ्रेंड


नोएडा, 3 फरवरी। नोएडा के सेक्टर-19 स्थित एक होटल में ठहरी युवती के फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना युवती के साथ ठहरे उसके बॉयफ्रेंड ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान कोमल के रूप में हुई है, जो फरीदाबाद की रहने वाली थी। युवक की पहचान सुमित गौतम के रूप में हुई है, जो नॉर्थ दिल्ली का निवासी है।

बताया जा रहा है कि सुमित और कोमल एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोनों दिसंबर 2024 से रिलेशनशिप में थे। सोमवार रात दोनों सेक्टर-19 स्थित एक होटल में रुके थे। देर रात किसी समय कोमल ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही सुमित गौतम ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के कमरे का निरीक्षण किया।

पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सुमित गौतम शादीशुदा है और उसकी आठ साल की एक बेटी भी है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले को गंभीरता से जांच रही है। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि सुमित और कोमल पिछले एक साल से अधिक समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे।

फिलहाल पुलिस ने होटल के उस कमरे को सीज कर दिया है जिसमें यह घटना हुई। साथ ही मृतका के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल, चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आत्महत्या के पीछे कोई दबाव, विवाद या अन्य कारण तो नहीं था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और यदि किसी प्रकार की आपराधिक भूमिका सामने आती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,616
Messages
10,653
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top