मोदी की वैश्विक पहचान का कमाल! संजय निषाद बोले- अमेरिकी टैरिफ घटने से भारत फिर विश्व गुरु बनने अग्रसर

देश फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर : संजय निषाद


गोरखपुर, 3 फरवरी। अमेरिका द्वारा भारत पर 18 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने इस निर्णय को पीएम मोदी की वैश्विक पहचान का नतीजा बताया।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "समय, परिस्थिति और काल के हिसाब से हालात बदलते रहते हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करता हूं कि भारत की जो पहचान मिट रही थी, उसे वापस बरकरार कर दिया गया है। देश फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।"

उन्होंने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद को एक महाशक्ति के रूप में देखते हैं। उन्होंने ट्रेड मामले में बात करके टैरिफ को कम किया है। मैं दुनिया के दोनों महारथियों (पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप) का आभार व्यक्त करता हूं। यह पीएम मोदी के वैश्विक पहचान का एक नमूना है। उन्होंने इसे बरकरार रखा है।"

संजय निषाद ने मदरसों के वित्तीय लेन-देन को लेकर होने वाली जांच पर सरकार का समर्थन किया। उन्होंने बताया, "देश में लोकतंत्र है। विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया इसका हिस्सा हैं। मीडिया के माध्यम से बहुत कुछ पता चलता है, जिसका सरकार संज्ञान लेती है।"

निषाद ने कहा, "इस मामले को संज्ञान में लेने के बाद पता चला कि कई लोग और संगठन भारत के कानून के मुताबिक एक तो रजिस्टर्ड नहीं हैं, और वे अवैध हो गए हैं। जो वैध हैं, उन्हें देश के कानून के हिसाब से लेन-देन करना चाहिए था, लेकिन उसमें भी उन्होंने अपने हिसाब से लेन-देन किया है।"

उन्होंने आगे कहा, "देश संविधान से चलता है, शरीयत से नहीं चलता है। शरीयत वाले चाहते हैं कि हमारे शरीयत के हिसाब से पैसा खर्च हो। संविधान वाला चाहता है कि संविधान प्रक्रिया से पैसा खर्च हो। ऐसे में जो भी मामले सामने आते हैं, उनकी जांच कराई जाती है। उसमें जो भी दोषी पाए जाते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होती है।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top