मोदी सरकार की विदेश नीति का कमाल: अमेरिकी टैरिफ कटौती भारत की जीत, व्यापार को मिलेगी रफ्तार - अल्ताफ ठाकुर

BJP state spokesperson Altaf Thakur


श्रीनगर, 3 फरवरी। भाजपा के राज्य प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने अमेरिकी सरकार की ओर से टैरिफ को 18 फीसद किए जाने की तारीफ की। उन्होंने इसे मोदी सरकार की जीत बताते हुए दावा किया कि इससे आने वाले दिनों में देश में व्यापारिक गतिविधियों को तेजी मिलेगी।

उन्होंने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति मजबूत है। इसी का नतीजा है कि आज की तारीख में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ में कटौती करने का फैसला किया। इसे ना सिर्फ भारत सरकार की जीत के रूप में देखना चाहिए, बल्कि उन सभी देशों की जीत के रूप में भी देखा जाना चाहिए, जिनसे हमारे व्यापारिक संबंध हैं। इस कदम से आगामी दिनों में हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और हम खुद को एक बेहतर पायदान पर खड़ा पाएंगे।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस बात को बिल्कुल भी खारिज नहीं किया जा सकता है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। जिस तरह से अन्य राज्यों के लोगों को जम्मू-कश्मीर में आने की पूरी आजादी है, ठीक उसी प्रकार से जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी देश के किसी भी हिस्से में जाने की पूरी आजादी है। उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर देश के किसी भी हिस्से में जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ कोई भेदभाव होगा, तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। देश के विकास में जम्मू-कश्मीर के लोगों का अहम योगदान है, जिसे रेखांकित किया जाना चाहिए।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हो रहे हंगामे को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अब इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है। विधानसभा के सत्र को यह लोग सुनियोजित तरीके से बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि सरासर गलत है, जब कोई इन लोगों को मुद्दा नजर नहीं आता है, तब ये लोग अनुच्छेद 370 और पूर्ण राज्य के मुद्दे को हवा देने में मशगूल हो जाते हैं। ये लोग राज्य के मुद्दे की आड़ में मूल मुद्दे से भागने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने कांग्रेस की दयनीय स्थिति पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की राजनीति में कांग्रेस हमेशा से ही जूनियर टीम की भूमिका में रही है। यहां की राजनीति में कांग्रेस ने कभी-भी अहम भूमिका अर्जित नहीं की। ऐसी स्थिति में उससे जुड़े विषय यहां अप्रासंगिक हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,494
Messages
3,526
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top