"ये नया हिंदुस्तान है!" रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का धमाकेदार टीजर, एक्शन देख दर्शक हुए बेकाबू

ये नया हिंदुस्तान है...'धुरंधर 2' का धांसू टीजर रिलीज, दर्शक बोले- अब 19 मार्च का इंतजार


मुंबई, 3 फरवरी। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' के सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' का ऑफिशियल टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर का सोशल मीडिया पर धमाल देखने को मिला। पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद यूजर्स इस सीक्वल के लिए उत्साहित नजर आए।

टीजर करीब 1 मिनट 12 सेकंड लंबा है, जिसमें रणवीर सिंह का इंटेंस और खूंखार लुक सामने आया है। वह दो अलग-अलग किरदारों में नजर आ रहे हैं, जिसमें गोलीबारी, मारकाट और हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर सीन हैं। टीजर की लाइन खास तौर पर चर्चा में है-"ये नया हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।"

फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने पहले पार्ट की तरह ही इस सीक्वल में भी एक्शन, थ्रिलर और इमोशनल ड्रामा का शानदार मिश्रण किया है। टीजर से साफ झलक मिलती है कि कहानी पहले से ज्यादा इंटेंस होगी, जिसमें रिवेंज का तड़का और खूब एक्शन सीक्वेंस होंगे। मेकर्स ने टीजर के साथ कैप्शन में लिखा है कि यह नया हिंदुस्तान है, जो दुश्मनों को घर में घुसकर भी सबक सिखाएगा।

यह टीजर पहले भाग में खत्म हुई कहानी के आगे की झलक दिखाता है। पहला भाग की कहानी रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) और रणवीर सिंह के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। रहमान डकैत की मौत के बाद दूसरे भाग में रणवीर के लिए अगली चुनौतियां और अवसर हैं। टीजर में रणवीर के हमजा के किरदार से पहले जसकीरत सिंह रंगी के किरदार की भी काफी झलकियां हैं, जो एक शानदार ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस करती हैं।

इन चीजों के अलावा टीजर में बहुत कुछ नया नहीं है, लेकिन एक्शन से भरपूर इस टीजर के सीन अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं।

पहला पार्ट 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया। यह फिल्म हाल में ही ओटीटी पर भी रिलीज हुई है और नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है।

अब सीक्वल में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन समेत अन्य कलाकार के नजर आने की जानकारी है। फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 19 मार्च को थिएटर्स में दस्तक देगी।

टीजर रिलीज के बाद से यूजर्स सोशल मीडिया पर बेहद उत्साहित नजर आए और इसे 'धुरंधर का धमाका 2.0' बता रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि रणवीर का लुक और एक्शन शानदार है। वहीं, लोग कहते नजर आए कि अब 19 मार्च का इंतजार है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top