निरहुआ का बजट पर बड़ा बयान: यह युवाओं और महिलाओं को सशक्त कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाएगा

युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगा यह बजट- दिनेश लाल यादव


आजमगढ़, 2 फरवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को देश का बजट पेश किया। इस बजट को लेकर भोजपुरी अभिनेता और पूर्व सांसद नेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

उनका कहना है कि बजट बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया है। इसमें युवाओं और महिलाओं के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा, "इस साल का बजट लंबे समय की सोच के साथ पेश किया गया है, जिसमे भारत को एक विकसित देश बनाने के लिए जरूरी मुद्दों पर ध्यान दिया गया है। इसमें हमारे युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया है। पूरा देश इससे बहुत खुश है।"

निरहुआ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। निरहुआ का कहना है कि ममता बनर्जी केंद्र सरकार की कई योजनाओं का फायदा बंगाल की आम जनता को नहीं होने देती हैं। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू होने से रोक लगा देती हैं। बंगाल के लोग उनसे अब परेशान हो चुके हैं। आने वाले चुनाव में जनता ममता बनर्जी को जवाब देगी। वे खुद जानती हैं कि लोग उनके विरोध में हैं।"

15 फरवरी को टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला निर्धारित था, लेकिन पाकिस्तान ने इस मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया। पाकिस्तान की ओर से स्पष्ट किया गया था कि उनकी टीम टी-20 विश्व कप में भाग तो लेगी, पर भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।

इस पर दिनेश लाल यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे सिर्फ पाकिस्तान का ही नुकसान होगा। भारत को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इससे सिर्फ पाकिस्तान का ही नुकसान होगा। इसमें हमारे देश का क्या नुकसान है? अगर कोई खेल इवेंट ग्लोबल लेवल पर हो रहा है और वे उसमें हिस्सा नहीं लेते हैं, तो यह उनका नुकसान है। इससे हमें कोई नुकसान नहीं होता। इसलिए, मुझे लगता है कि उन्हें हिस्सा लेना चाहिए, नहीं तो, यह उनका अपना नुकसान होगा।"
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,494
Messages
3,526
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top