अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल: कौन संभालेगा कमान? ICC ने फाइनल की राह आसान करने के लिए इन अधिकारियों को चुना

अंडर-19 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा


दुबई, 2 फरवरी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को आईसीसी अंडर-19 मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के दो सेमीफाइनल के लिए अंपायर्स और रेफरी के इंटरनेशनल पैनल की घोषणा कर दी।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बुलावायो में 3 फरवरी को सेमीफाइनल-1 खेला जाना है, जिसमें जाहिद बसरथ और वीरेंद्र शर्मा ऑन-फील्ड अंपायर होंगे।

जाहिद बसरथ ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में अंपायरिंग की थी, जबकि वीरेंद्र शर्मा ऑस्ट्रेलिया बनाम जापान और ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच मुकाबले में मैदान पर बतौर अंपायर मौजूद थे। इस मुकाबले में लुबाबलो गकुमा थर्ड अंपायर होंगे, जबकि प्रगीथ रामबुकवेला फोर्थ अंपायर होंगे। प्रकाश भट्ट मैच रेफरी हैं।

भारत और अफगानिस्तान के बीच 4 फरवरी को हरारे में सेमीफाइनल-2 खेला जाना है, जिसमें शॉन हेग और रसेल वॉरेन ऑन-फील्ड अंपायर होंगे।

शॉन हेग ने अफगानिस्तान की साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रुप स्टेज की जीत में अंपायरिंग की थी, जबकि वॉरेन भारत की यूएसए और बांग्लादेश के खिलाफ जीत में मैदान पर थे। शॉन क्रेग थर्ड अंपायर होंगे, जबकि मसूदुर मुकुल को फोर्थ अंपायर के रूप में नामित किया गया है। ग्रीम ला ब्रू मैच रेफरी हैं।

भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 6 विकेट से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 18 रन से मात दी। इसके बाद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध डकवर्थ लुईस नियम के तहत 7 विकेट से जीत हासिल की।

अपने पहले सुपर-6 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से रौंदा, जिसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 58 रन से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बनाई है।

सेमीफाइनल 1: क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो), 3 फरवरी 2026

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड

ऑन-फील्ड अंपायर: जाहिद बसरथ और वीरेंद्र शर्मा।

थर्ड अंपायर: लुबाबलो गकुमा।

फोर्थ अंपायर: प्रगीथ रामबुकवेला।

मैच रेफरी: प्रकाश भट्ट।

सेमी-फाइनल 2: हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), 4 फरवरी

भारत बनाम अफगानिस्तान

ऑन-फील्ड अंपायर: शॉन हेग और रसेल वॉरेन।

थर्ड अंपायर: शॉन क्रेग।

फोर्थ अंपायर: मसूदुर मुकुल।

मैच रेफरी: ग्रीम ला ब्रू।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,157
Messages
15,194
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top